ओडिशा में बाल विवाह की रोकथाम में तेज वृद्धि

  • 23 Jul 2021

जागरूकता बढ़ने और फील्ड स्तर के कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय के बाद ओडिशा में पिछले चार वर्षों में बाल विवाह रोकथाम की संख्या में तेज वृद्धि देखी गई है।

  • 2017 में, समुदाय, गैर सरकारी संगठनों और फील्ड स्तर के अधिकारियों के अंतिम समय में हस्तक्षेप के बाद 324 बाल विवाह रोक दिए गए थे, वहीं 2018 में, यह संख्या मामूली रूप से बढ़कर 411 हो गई थी।
  • हालाँकि, पिछले दो वर्षों में शादियों को रोकने में भारी उछाल देखा गया। 2019 में 657 बाल विवाह रोके गए, वहीं 2020 में 1,108 बाल विवाह रोके गए। चालू वर्ष के पहले पांच महीनों में भी, 726 ऐसे विवाहों को रोका गया।
  • “बाल विवाह को समाप्त करने के लिए ओडिशा रणनीतिक कार्य योजना” के अनुसार, राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4 में लड़कियों के बीच बाल विवाह का प्रसार 21.3% था (राष्ट्रीय औसत 26.8%), जबकि लड़कों के लिए यह केवल 11% (राष्ट्रीय औसत 20.3%) था।