पी वी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में जीता कांस्य पदक

  • 03 Aug 2021

1 अगस्त, 2021 को टोक्यो ओलंपिक 2020 में बैडमिंटन के महिला एकल में पी वी सिंधु ने चीन की ‘ही बिंगजियाओ’ (He Bingjiao) को 21-13, 21-15 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है।

  • सिंधु पहलवान सुशील कुमार के बाद दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाली केवल दूसरी भारतीय और देश की पहली महिला खिलाड़ी हैं।
  • सिंधु ने लगातार दो ओलंपिक में व्यक्तिगत पदक जीतकर पहली भारतीय महिला खिलाड़ी होने का गौरव भी हासिल किया। इससे पहले सिंधु ने रियो ओलंपिक 2016 में रजत पदक जीता था।