नारियल विकास बोर्ड

  • 03 Aug 2021

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 8 जुलाई, 2021 को नारियल विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद को गैर-कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के लिए नारियल विकास बोर्ड अधिनियम, 1979 में संशोधन को मंजूरी दी।

  • नारियल विकास बोर्ड कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन स्थापित एक सांविधिक निकाय है, जो देश में नारियल की खेती और उद्योग के एकीकृत विकास तथा नारियल की उत्पादकता बढ़ाने और उत्पादों के विविधीकरण पर जोर देता है।
  • इसके प्रमुख क्षेत्र गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्रियों का उत्पादन बढ़ाना; नारियल के अधीन अधिकाधिक क्षेत्र लाकर उसकी भावी उत्पादन क्षमता सृजित करना; वर्तमान नारियल जोतों की उत्पादकता सुधारना तथा मुख्य पीड़कों और रोगों का एकीकृत प्रबंधन करना है।
  • नारियल विकास बोर्ड की स्थापना 12 जनवरी, 1981 को हुई थी। इसका मुख्यालय कोच्चि, केरल में है तथा बैंगलोर (कर्नाटक), चेन्नई (तमिलनाडु), गुवाहाटी (असम) तथा पटना (बिहार) में इसके क्षेत्रीय कार्यालय हैं।