प्रसिद्ध क्रिकेट कोच वासुदेव परांजपे का निधन

  • 13 Sep 2021

क्रिकेट के कई महान खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने वाले कोच एवं पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर वासुदेव परांजपे का 30 अगस्त, 2021 को निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे।

  • वे ‘वासु’ के नाम से लोकप्रिय थे। एक क्रिकेटर के रूप में परांजपे ने 1956 से 1970 तक मुंबई के लिए 29 प्रथम श्रेणी मैच खेले।
  • वे सुनील गावस्कर से लेकर रोहित शर्मा जैसे कई क्रिकेटरों के कोच और मार्गदर्शक रहे। वे 1988 में भारतीय अंडर-19 किकेट टीम के कोच भी रहे।
  • वर्ष 2020 में उनके पुत्र और पूर्व भारतीय क्रिकेटर जतिन परांजपे ने आनंद वासु के साथ मिलकर 'द क्रिकेट द्रोण- फॉर द लव ऑफ वासु परांजपे' (Cricket Drona: For the Love of Vasoo Paranjape) नामक पुस्तक का सह-लेखन किया था।