ताइवान ने किया स्वदेशी निर्मित नौसैनिक युद्धपोत कमीशन

  • 13 Sep 2021

ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच स्वदेशी रक्षा क्षमता को बढ़ावा देने के लिए अपनी योजना के तहत 9 सितंबर, 2021 को स्वदेशी निर्मित नौसैनिक युद्धपोत को कमीशन किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: 'ता जियांग' (Ta Jiang) के नाम से जाना जाने वाला और "कैरियर किलर" के उपनाम से जाना जाने वाला यह पोत, ताइवान की कंपनी, 'लंग तेह शिपबिल्डिंग कंपनी' द्वारा निर्मित किया गया है।

  • युद्धपोत को वायु रक्षा क्षमताओं के लिए डिजाइन किया गया है और यह जहाज-रोधी मिसाइलों को ले जाने में सक्षम है।
  • इसके अलावा, ताइवान वर्तमान में चार साल के शोध और डिजाइन के बाद अपनी पनडुब्बी का निर्माण कर रहा है।
  • चीन ताइवान पर उसके राष्ट्रीय क्षेत्र का हिस्सा होने का दावा करता है, हालांकि 1949 में गृहयुद्ध के बाद से ताइवान चीन से अलग हो गया था।