भारत का पहला ओपन रॉक संग्रहालय

  • 12 Jan 2022

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने 6 जनवरी, 2022 को सीएसआईआर-राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (National Geophysical Research Institute: NGRI), हैदराबाद के परिसर में 'भारत के पहले ओपन रॉक संग्रहालय' (India’s first open rock museum) का उद्घाटन किया।

(Image Source: https://www.therightnews.in/)

महत्वपूर्ण तथ्य: इस ओपन रॉक म्यूजियम को स्थापित करने का उद्देश्य लोगों को ऐसे कई तथ्यों से अवगत कराना है, जिनके बारे में लोग अनजान हैं।

  • इसमें भारत के विभिन्न हिस्सों से लगभग 35 विभिन्न प्रकार की चट्टानों को प्रदर्शित किया गया है, जिनका समय काल 3.3 बिलियन वर्ष से लेकर लगभग 55 मिलियन वर्ष तक है।
  • यह चट्टानें धरती की सतह से लेकर 175 किलोमीटर तक की गहराई तक अलग-अलग स्तरों से ली गईं हैं।
  • इन चट्टानों को ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तराखंड, झारखंड, जम्मू और कश्मीर और अन्य जगहों से प्राप्त किया गया है।

भूकंप जोखिम मानचित्र: उन्होंने लखनऊ और देहरादून शहरों के भूकंप जोखिम मानचित्रों का भी विमोचन किया और उन्हें संबंधित राज्यों की आपदा प्रबंधन एजेंसियों को सौंपा।

  • इनसे निजी घरों से लेकर बहु-मंजिला इमारतों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे जैसे पुलों या बांधों तक के जोखिम का आकलन करने में सहायता मिलेगी।

अन्य तथ्य: राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की एक घटक अनुसंधान प्रयोगशाला है। इसकी स्थापना 1961 में पृथ्वी प्रणाली की अत्यधिक जटिल संरचना और प्रक्रियाओं के बहु-विषयक क्षेत्रों में अनुसंधान करने के मिशन के साथ की गई थी।