प्लास्टिक प्रदूषण पर संकल्प

  • 08 Mar 2022

केन्या में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में विश्व के नेताओं ने प्लास्टिक प्रदूषण की बाढ़ को रोकने के लिए अब तक के सबसे बड़े प्रयास में एक साथ काम करने पर सहमति व्यक्त की है।

(Image Source: https://www.washingtonpost.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: पांचवीं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा में 175 देशों ने एक संकल्प को अपनाने के लिए मतदान किया है, जो 2024 तक प्लास्टिक प्रदूषण पर कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौते का मार्ग प्रशस्त करता है।

  • संधि की शर्तों पर वार्ता के लिए एक अंतर-सरकारी समिति बनाने के लिए सहमत होने वाले राष्ट्रों के साथ वोट सर्वसम्मति से था।
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के प्रमुख, इंगर एंडरसन ने कहा कि प्लास्टिक संधि ‘2015 के पेरिस समझौते’ के बाद से सबसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय समझौता होगा।
  • अंतिम संधि के विवरण पर बातचीत होनी बाकी है, लेकिन इसमें नए प्लास्टिक के उत्पादन पर प्रतिबंध शामिल हो सकता है, और यह प्लास्टिक प्रदूषण के सभी पहलुओं को ध्यान में रखेगा, जिसमें समुद्र, मिट्टी और खाद्य शृंखला में प्लास्टिक कण शामिल हैं।
  • पांचवीं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (यूएनईए 5.2) का पुन: शुरू सत्र (resumed session) 28 फरवरी, 2022 से 2 मार्च, 2022 तक नैरोबी में आयोजित किया गया।