चन्द्रमा की मिट्टी में पहली बार उगाये गए पौधे

  • 04 Jun 2022

फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार चंद्रमा की मिट्टी में पौधे उगाए हैं। ये मिट्टी के नमूने 1969 और 1972 में नासा के मिशन के दौरान पृथ्वी पर लाये गए थे।

(Image Source: https://www.thehindu.com/ & Photo Credit: Reuters/)

महत्वपूर्ण तथ्य: 12 मई को उन्होंने अरबिडोप्सिस थालियाना (Arabidopsis thaliana) नामक पौधे की प्रजाति चंद्र मिट्टी में उगाई गई। चंद्र मिट्टी में लगाए गए सभी बीज अंकुरित हो गए हैं।

  • चंद्र मिट्टी को 'चंद्र रेगोलिथ' (lunar regolith) भी कहा जाता है। ‘रेगोलिथ’ को अपोलो 11, अपोलो 12 और अपोलो 17 मिशनों के दौरान एकत्र किया गया था।
  • चंद्र रेगोलिथ, अपने तेज कणों (sharp particles) और कार्बनिक पदार्थों की कमी के साथ, पृथ्वी की मिट्टी से बहुत अलग है, इसलिए यह अज्ञात था कि क्या बीज अंकुरित होंगे।
  • अरबिडोप्सिस थालियाना का पौधा यूरेशिया और अफ्रीका का मूल निवासी है। इसे 'थेल क्रेस' (thale cress) भी कहा जाता है और यह वैज्ञानिक अनुसंधान में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।