महाराष्ट्र जिव्हाला योजना

  • 04 Jun 2022

महाराष्ट्र कारागार विभाग ने राज्य भर की जेलों में सजा काट रहे कैदियों के लिए एक ऋण/ क्रेडिट योजना ' जिव्हाला' (Jivhala) शुरू की है।

(Image Source: https://indianexpress.com/)

  • महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने 1 मई, 2022 को पुणे के यरवदा सेंट्रल जेल में जिव्हाला योजना की शुरुआत की।
  • जिव्हाला नामक क्रेडिट योजना ‘महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक’ द्वारा पेश की जा रही है।
  • कैदियों के लिए मौजूदा ऋण पहल उनकी जेल की अवधि पूरी होने के बाद पुनर्वास के लिए है।
  • पुणे में यरवदा सेंट्रल जेल में कैदियों के लिए प्रायोगिक तौर पर शुरू किए जाने के बाद इसे धीरे-धीरे राज्य भर की लगभग 60 जेलों में विस्तारित किया जाएगा।
  • जिव्हाला का अर्थ मराठी में 'स्नेह' है, जिसे मुख्य रूप से उन दोषी कैदियों के लिए शुरू किया गया है, जो तीन साल से अधिक की जेल की सजा काट रहे हैं।
  • शुरुआती चरण में 7 फीसदी ब्याज दर पर 50,000 रुपए का कर्ज दिया जाएगा। बैंक द्वारा अर्जित किए जाने वाले ब्याज में से 1 प्रतिशत का योगदान बैंक द्वारा 'कैदी कल्याण कोष' में किया जाएगा।