अंकटाड व्यापार और विकास रिपोर्ट 2022

  • 26 Oct 2022

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD) द्वारा जारी ‘अंकटाड व्यापार और विकास रिपोर्ट 2022’ के अनुसार, भारत की आर्थिक वृद्धि इस वर्ष 2021 में 8.2 प्रतिशत से घटकर 5.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

मुख्य बिंदु

  • अंकटाड का अनुमान है कि 2022 में विश्व आर्थिक विकास धीमा होकर 2.5% और 2023 में 2.2% तक गिर जाएगा।
  • 2023 में देश की विकास दर और गिरकर 4.7% हो जाएगी।
  • देश की विकास दर में कमी का कारण उच्च वित्तपोषण लागत और कमजोर सार्वजनिक व्यय हैं।

अंकटाड

  • अंकटाड 1964 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित एक स्थायी अंतर सरकारी निकाय है। इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है।
  • ये संयुक्त राष्ट्र सचिवालय का हिस्सा है। ये संयुक्त राष्ट्र महासभा और आर्थिक एवं सामाजिक परिषद को रिपोर्ट करते हैं। इसमें लगभग 190 सदस्य हैं।
  • ये व्यापार और विकास रिपोर्ट, विश्व निवेश रिपोर्ट, सबसे कम विकसित देशों की रिपोर्ट, सूचना अर्थव्यवस्था रिपोर्ट, प्रौद्योगिकी और नवाचार रिपोर्ट आदि रिपोर्ट जारी करता है|