वैश्विक टीबी रिपोर्ट-2022

  • 03 Nov 2022

27 अक्टूबर, 2022 को डब्ल्यूएचओ द्वारा वैश्विक टीबी रिपोर्ट-2022 जारी की गई। इस रिपोर्ट में सम्पूर्ण विश्व में टीबी के निदान, उपचार और बीमारी के बोझ पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव के बारे में बताया गया है।

रिपोर्ट संबंधी महत्वपूर्ण निष्कर्ष-

  • भारत में 2021 में 21.4 लाख टीबी के मामले आए, जो वर्ष 2020 की तुलना में 18% अधिक मामले हैं।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 के लिए भारत में टीबी के मामले प्रति 1,00,000 जनसंख्या पर 210 हैं; 2015 के आधारभूत वर्ष की तुलना में (प्रति लाख जनसंख्या पर 256 थे) 18% की गिरावट आई है, जो वैश्विक औसत 11% से 7% अंक बेहतर है।
  • ये आंकड़े भी मामलों की दर के हिसाब से भारत 36वें स्थान पर है।
  • डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसने 2021 में इस तरह का सर्वेक्षण पूरा किया है। 2021 एक ऐसा वर्ष रहा, जिसमें "भारत में काफी सुधार" देखा गया।
  • डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में सक्रिय टीबी रोग के उभार में एक सहायक कारक के रूप में अल्प पोषण का उल्लेख किया गया है और पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी बताया गया है। इस संबंध में टीबी कार्यक्रम की पोषण सहायता योजना- नि-क्षय पोषण योजना कमजोर लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई है।