राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का प्रदर्शन श्रेणी सूचकांक

  • 04 Nov 2022

3 नवम्बर, 2022 को स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय ने 2020-21 के लिए राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों का प्रदर्शन श्रेणी सूचकांक (पीजीआई) जारी किया, जो राज्य / केंद्रशासित प्रदेशों में स्कूली शिक्षा प्रणाली के साक्ष्य आधारित व्यापक विश्लेषण का एक विशिष्ट सूचकांक है।

उद्देश्य- राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बहु-आयामी हस्तक्षेप करने के लिए बढ़ावा देना|

महत्वपूर्ण बिंदु -

  • भारतीय शिक्षा प्रणाली लगभग 14.9 लाख स्कूलों, 95 लाख शिक्षकों और विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के लगभग 26.5 करोड़ छात्रों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी शिक्षा प्रणालियों में से एक है।
  • यह रिपोर्ट स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के लिए पीजीआई रिपोर्ट जारी की थी। वर्तमान रिपोर्ट वर्ष 2020-21 के लिए जारी की गई है।
  • पीजीआई संरचना के लिए 70 संकेतकों में 1000 अंक शामिल किये गये हैं, जिन्हें 2 श्रेणियों में बांटा गया है, परिणाम और शासन प्रबंधन
  • इन श्रेणियों को आगे 5 उप-श्रेणियों में बांटा गया है: सीखने के परिणाम (Learning Outcomes ); पहुँच; अवसंरचना व सुविधाएं (Infrastructure and Facilities); समानता और शासन प्रक्रिया (Equity and Governance Process).
  • नवगठित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने 2020-21 में पीजीआई के सन्दर्भ में स्तर 8 से स्तर 4 हासिल करके महत्वपूर्ण सुधार किया है, अर्थात 2019-20 की तुलना में 2020-21 में अपने अंकों में 299 अंकों का सुधार किया है, जो एक वर्ष में अब तक का सबसे अधिक सुधार है।

पीजीआई 2020-21 में श्रेणीवार राज्य-

श्रेणी
राज्य/ के.शा. प्रदेश
कुल राज्य

लेवल I

कोई भी नहीं
शून्य
लेवल II
आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान
7
ग्रेड I+ (स्तर III)
अंडमान और निकोबार, दादरा नगर हवेली, दमन दीव, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, लक्षद्वीप, ओडिशा, पुडुचेरी, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश (स्कोर-851), पश्चिम बंगाल
12
ग्रेड I
असम, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, लद्दाख, त्रिपुरा
6
ग्रेड II
बिहार, गोवा, मध्य प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम, तेलंगाना
6
ग्रेड III
मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, उत्तराखंड
4
ग्रेड IV
अरुणाचल प्रदेश
1
ग्रेड V
--------
-----

पीजीआई 2020-21 में शीर्ष 5 अचीवर्स राज्य/ के.शा. प्रदेश

क्रम
राज्य/ के.शा. प्रदेश
स्कोर
1
केरल
928
2
महाराष्ट्र
928
3
पंजाब
928
4
चंडीगढ़
927
5
गुजरात
903

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स समग्र स्कोर 2019-20 और 2020-21

राज्य/ के.शा. प्रदेश

2019-20

2020-21

केरल

901

928

महाराष्ट्र

869

928

पंजाब

929

928

चंडीगढ़

912

927

गुजरात

859

903

राजस्थान

859

903

उत्तर प्रदेश

804

851

बिहार

747

773

मध्य प्रदेश

748

771

अरुणाचल प्रदेश (अंतिम)

698

669