19वें अंतर्राष्ट्रीय जूनियर साइंस ओलंपियाड-2022

  • 17 Dec 2022

2 से 12 दिसंबर, 2022 तक भारत ने कोलंबिया के बोगोटा में आयोजित 19वें अंतरराष्ट्रीय जूनियर साइंस ओलंपियाड (IJSO) 2022 में 6 स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष रैंक हासिल किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इस प्रतियोगिता में भारत के कुल 6 छात्रों ने हिस्सा लिया और प्रत्येक ने एक-एक स्वर्ण अर्जित किया।
  • इस प्रतियोगिता में 35 देशों के 203 छात्रों ने भाग लिया था।
  • यह लगातार तीसरा वर्ष है तथा कुल मिलाकर चौथा वर्ष है, जिसमे भारत ने "ऑल-गोल्ड" प्रदर्शन किया है।
  • IJSO में कुल 20 स्वर्ण, 42 रजत और 59 कांस्य पदक प्रदान किए गए; जिसमें भारत ने 6 स्वर्ण पदक जीतने वाला एकमात्र देश होने के नाते सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार जीता।
  • भारतीय दल के 3 सदस्यों ने भी प्रायोगिक श्रेणी में संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता।
  • ओलंपियाड कार्यक्रम के लिए होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (HBCSE) देश का नोडल केंद्र है।
  • भारत के विजेता- अरित्रा मल्होत्रा (दिल्ली), राजदीप मिश्रा (गुजरात), अवनीश बंसल (उत्तराखंड), वासु विजय (राजस्थान), देवेश पंकज (महाराष्ट्र), बनीब्रता मजी (आन्ध्र प्रदेश)।
  • इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड के बारे में- यह प्रतियोगिता सोलह वर्ष से कम उम्र के छात्रों के लिए प्राकृतिक विज्ञान में एक वार्षिक व्यक्तिगत और टीम प्रतियोगिता है।
  • यह युवाओं की सामान्य शिक्षा और उनके जीवन के सभी पहलुओं में प्राकृतिक विज्ञान के महत्व को मान्यता देने के लिए स्थापित किया गया है।
  • इसका उद्देश्य वैज्ञानिक प्रयास में उत्कृष्टता की खोज को बढ़ावा देना और पुरस्कृत करना है।