राष्ट्रीय मातृ स्वास्थ्य कार्यशाला

  • 17 Dec 2022

14 दिसंबर, 2022 को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार द्वारा नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय मातृ स्वास्थ्य कार्यशाला’ का उद्घाटन किया गया।

थीम- “शून्य रोकथाम योग्य मातृ मृत्यु दर के लिए प्रयास” |

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वर्ष 2014 से 2016 के दौरान 130 प्रति लाख जीवित जन्म के मुकाबले वर्ष 2018 से 2020 में 97 प्रति लाख जीवित जन्म में महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज की है।
  • इस दौरान, डॉ. पवार ने लेबर रूम के लिए मिडवाइफरी-लेड केयर यूनिट्स (MLCUs) ब्रोशर और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल पोस्टर का भी अनावरण किया।
  • इस आयोजन में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के लिए मातृ स्वास्थ्य मार्गदर्शन पुस्तिका और सुमन कम्युनिटी लिंकेज ब्रोशर भी पेश किया गया।
  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान" के कार्यान्वयन के लिए डॉक्टर इस अभियान के लिए प्रतिमाह एक दिन की सेवा का वचन देते हैं|
  • सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस कार्यक्रम के तहत 3.6 करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं को पूर्व सुविधा प्राप्त हुई है।
  • मातृ स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयासों और उपलब्धियों के लिए राज्यों को पुरस्कार दिए गए, जिनमे एमएमआर को कम करने के लिए गहन प्रयास हेतु पहला स्थान केरल; जबकि दूसरा महाराष्ट्र का स्थान है|
  • बड़े राज्यों में संस्थागत प्रसव में वृद्धि में पहला स्थान पश्चिम बंगाल; जबकि दूसरा स्थान उत्तर प्रदेश का है|