हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण

  • 19 Dec 2022

16 दिसंबर, 2022 को केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली में ‘हॉकी विश्व कप ट्रॉफी’ का अनावरण किया।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 5 दिसंबर, 2022 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा भुबनेश्वर में राष्ट्रव्यापी ट्रॉफी टूर का शुभारंभ किया गया था।
  • यह ट्रॉफी पश्चिम बंगाल, मणिपुर, असम, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में जाएगी।
  • 25 दिसंबर को ओडिशा लौटने से पहले यह ट्रॉफी 13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की यात्रा करेगी एवं प्रशंसकों तथा जनता को प्रतिष्ठित ट्रॉफी के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा।

पुरुष हॉकी विश्व कप-2023

  • विश्व कप की मेजबानी 13 से 29 जनवरी, 2023 तक भुबनेश्वर और राउरकेला द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी।
  • मैच राउरकेला में नवनिर्मित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम और भुबनेश्वर के प्रतिष्ठित कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।
  • प्रत्येक 4 वर्ष में हॉकी विश्व कप का आयोजन किया जाता है।