अंतरराष्ट्रीय मिशन ‘स्वोट’ लॉन्च

  • 19 Dec 2022

16 दिसंबर, 2022 को अमेरिकी ‘नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (नासा) और फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी सेंटर नेशनल डी'एट्यूड्स स्पैटियल्स (सीएनईएस) द्वारा संयुक्त रूप से पृथ्वी की सतह पर लगभग सभी पानी को ट्रैक करने के लिए ‘सरफेस वाटर एंड ओशन टोपोग्राफी’ (स्वोट) मिशन लॉन्च किया गया है।

महतवपूर्ण तथ्य-

  • स्वोट उपग्रह संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस के स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किया गया था। इस मिशन की अवधि 3 वर्ष है।
  • नासा के अनुसार ‘स्वोट’ प्रत्येक 21 दिनों में कम से कम एक बार 78 डिग्री दक्षिण और 78 डिग्री उत्तरी अक्षांश के बीच पूरी पृथ्वी की सतह को कवर करेगा।
  • यह 15 एकड़ (62,500 वर्ग मीटर) से बड़ी दुनिया की 95% से अधिक झीलों और 330 फीट (100 मीटर) से अधिक चौड़ी नदियों पर डेटा प्रदान करेगा। यह उपग्रह पृथ्वी की सतह के 90% से अधिक ताजे जल निकायों और समुद्र में पानी की ऊंचाई की माप करेगा।