भारतीय पनडुब्बी ने पहली बार इंडोनेशिया में डॉक किया

  • 28 Feb 2023

सुंडा जलडमरूमध्य (Sunda Strait) को पार करने के बाद, भारतीय पनडुब्बी INS सिंधुकेसरी ने इंडोनेशिया में डॉक किया।

  • पहली बार कोई भारतीय पनडुब्बी इंडोनेशिया में डॉक किया।
  • यह डॉकिंग क्षेत्र में भारत की बढ़ती सैन्य पहुंच को दर्शाती है।
  • यह प्रोजेक्ट 877 के एक भाग के रूप में डिजाइन किए गए सिंधुघोष वर्ग से संबंधित है।
  • सिंधुघोष वर्ग मूल रूप से सोवियत संघ के KILO वर्ग की प्रतिकृति है।
  • यह 220 किमी तक मिसाइल लॉन्च कर सकती है।
  • चीन इस क्षेत्र में कृत्रिम सैन्य द्वीप बना रहा है और अपने EEZs का विस्तार कर रहा है।
  • INS सिंधुकेसरी के अलावा, अमेरिका का विमानवाहक पोत USS निमित्ज़ भी इस क्षेत्र में डॉक किया गया है।

सुंडा जलसन्धि:- इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप और जावा द्वीप के बीच यह जलसन्धि है। यह जावा सागर को हिन्द महासागर से जोड़ती है।

INS सिंधुकेसरी;- INS सिंधुकेसरी रूस निर्मित सिंधुघोष श्रेणी की पनडुब्बियों का हिस्सा है। वर्ष 2018 में पुनर्निर्मित किये जाने से पहले इस पनडुब्बी को वर्ष 1989 में भारतीय नौसेना द्वारा कमीशन किया गया था। यह पनडुब्बी 3,000 टन भार ले जाने में सक्षम एक डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी है।