कोनराड संगमा ने मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

  • 10 Mar 2023

कोनराड संगमा ने दूसरे कार्यकाल के लिए 7 मार्च 2023 को मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान ने संगमा को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

  • मंत्रिमंडल में एनपीपी के 8 विधायक, यूनाइडेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के 2 विधायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 1 विधायक तथा हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) के 1 विधायक शामिल किये गये।
  • नियम के अनुसार, मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा में मुख्यमंत्री समेत 12 से अधिक मंत्री नहीं हो सकते।
  • मेघालय में 27 फरवरी 2023 को विधानसभा के 60 में से 59 सीटों पर मतदान हुआ था जिसमे 85.27% वोटिंग हुई थी।

कॉनराड कोंगकल संगमा :- कोनराड संगमा मेघालय के 12 वें मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी॰ ए॰ संगमा के पुत्र हैं। आँठवी मेघालय विधानसभा में वे विपक्ष के नेता थे, जहाँ वे पश्चिम गारो हिल्स जिले के सेलसेल्ला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। 2008 में वे मेघालय के सबसे कम उम्र के वित्त मंत्री भी बने थे। वे वर्तमान में तुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद है।