नेफ्यू रियो ने नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

  • 10 Mar 2023

नागालैंड में नेफ्यू रियो को राज्यपाल ला गणेशनने 7 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

  • नेफ्यू रियो ने पांचवी बार नागालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • रियो के मंत्रिमंडल में एनडीपीपी से 7 और भाजपा से 5 मंत्री हैं, जिसमे 2 उप-मुख्यमंत्री बनाये गये हैं।
  • एनडीपीपी के तदितुई रंगकौ जेलयांग और बीजेपी के यानथुंगो पैटन ने नागालैंड के उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली।
  • एनडीपीपी की विधायक नागालैंड से मंत्री बनने वाली पहली महिला विधायक हैं।
  • नागालैंड के 16 जिलों की 60 में से 59 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी 2023 को 85.90% वोटिंग हुई थी।
  • विधानसभा चुनाव में एनडीपीपी-बीजेपी ने 37 सीटें जीती थी, जिसमें एनडीपीपी को 25 और भाजपा को 12 सीटें आई।

नेफ्यू रियो :- रियो पहली बार 2003 में राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद वह 2008 और 2013 में मुख्यमंत्री बने, लेकिन 2014 में इस्तीफा दे दिया और लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। इसके बाद, 2018 में फिर से मुख्यमंत्री बने। पांचवां कार्यकाल मिलने के साथ रियो नगालैंड में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेता हो गए हैं।