डी गुकेश ने विश्व शतरंज आर्मगेडन एशिया और ओशिनिया इवेंट जीता

  • 11 Apr 2023

9 अप्रैल, 2023 को भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने पूर्व विश्व रैपिड चैंपियन उज्बेकिस्तान के नोरिदबेक अब्दुसातरोव को फाइनल में हराकर विश्व शतरंज आर्मागेडन एशिया एवं ओसनिया स्पर्धा जीत ली।

  • गुकेश और अब्दुसातरोव दोनों ने सितंबर में आर्मागेडन के ग्रैंड फिनाले में जगह बनाई है।
  • इस प्रतियोगिता में पूर्व विश्व क्लासिकल चैंपियन व्लादिमीर क्रैमनिक, डेनियल दुबोव, यंगी यू (चीन), विदित गुजराती व कार्तिकेयन मुरली (दोनों भारत) और परम मघसूदलू (ईरान) शामिल थे।
  • गुकेश ने वर्ष 2022 में एमचेस ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराया था। मैग्नस कार्लसन विश्व के नंबर एक खिलाड़ी हैं।
  • गुकेश विश्व चैंपियन को हराने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।

गुकेश डी :- गुकेश एक भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं। वह "ग्रैंडमास्टर" खिताब पाने वाले विश्व के दूसरे और भारत के पहले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं।