आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

  • 11 Apr 2023

निर्वाचन आयोग ने 10 अप्रैल, 2023 को आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) और तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया गया है।

  • आयोग ने उत्तर प्रदेश में रालोद, आंध्र प्रदेश में बीआरएस, मणिपुर में पीडीए, पुडुचेरी में पीएमके, पश्चिम बंगाल में आरएसपी और मिजोरम में एमपीसी को राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा भी खत्म कर दिया।
  • आम आदमी पार्टी (आप) को चार राज्यों-दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में उसके चुनावी प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया है।
  • आप का गठन अरविंद केजरीवाल ने 2012 में किया था और इसने 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव तथा 2022 में पंजाब में जीत हासिल की।

राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए निम्नलिखित में से कम से कम एक शर्त को पूरा करना अनिवार्य होता है -

  • 4 राज्यों में क्षेत्रीय दल का दर्जा प्राप्त हो तो ।
  • 3 राज्यों को मिलाकर लोकसभा की 3 फीसदी सीटें जीती है तो।
  • 4 लोकसभा सीटों के अलावा लोकसभा चुनाव या विधानसभा चुनाव में 4 राज्यों में 6 फीसदी मत पाई हो तो ।

वर्तमान में 6 राष्ट्रीय पार्टियां-

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP)
  • आम आदमी पार्टी (AAP)
  • भारती राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
  • बहुजन समाज पार्टी (BSP)
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPM)
  • नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP)