तमिलनाडु के मनामदुरई पॉटरी को GI टैग

  • 27 Apr 2023

तमिलनाडु के मनामदुरई मिट्टी के बर्तनों को अपनी अनूठी शैली और शिल्प कौशल के लिए हाल ही में भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्रदान किया गया है।

  • तमिलनाडु के शिवगंगई जिले मनामदुरई मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए जाना जाता है।
  • वैगई नदी मनामदुरई मिट्टी के बर्तनों के लिए उपयोग की जाने वाली मिट्टी को समृद्ध करती है।
  • इन बर्तनों को बनाने के लिए अन्य जल निकायों से एक अद्वितीय प्रकार की मिट्टी भी प्राप्त की जाती है।
  • बर्तन को विभिन्न रंगों में चित्रित किया जाता है। इन बर्तनों को बनाते समय प्रकृति के पांच तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, सूर्य और वायु का उपयोग किया जाता है।
  • जीआई टैग यह सुनिश्चित करता है कि मिट्टी के बर्तन नकल से सुरक्षित हैं और इसकी प्रामाणिकता की गारंटी देते हैं।