वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2023: 180 देशों में भारत 161वें स्थान पर

  • 04 May 2023

वैश्विक मीडिया निगरानी संस्था रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (आरएसएफ) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 2023 विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत 180 देशों में से 161वें स्थान पर आ गया है।

  • वर्ष 2022 में भारत, विश्व प्रेस स्वतंत्रता की सूची में 150वें पायदान पर था।
  • यह रिपोर्ट प्रेस स्वतंत्रता के लिए भारत की रैंकिंग में गिरावट का संकेत देती है।
  • रिपोर्ट के अनुसार पत्रकारों के साथ व्यवहार के लिए “संतोषजनक” माने जाने वाले देशों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन ऐसी संख्या भी है जहां स्थिति “बहुत गंभीर” है।
  • वर्तमान में देश में 100,000 से अधिक समाचार पत्र (36,000 साप्ताहिक सहित) और 380 टीवी समाचार चैनल काम कर रहे हैं।
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक पांच अलग-अलग कारकों पर आधारित है जिनका उपयोग स्कोर की गणना करने और देशों को रैंक करने के लिए किया जाता है।
  • इन पांच उप-संकेतकों में राजनीतिक संकेतक, आर्थिक संकेतक, विधायी संकेतक, सामाजिक संकेतक और सुरक्षा संकेतक शामिल हैं।
  • इन संकेतकों में से प्रत्येक के लिए स्कोर की गणना की जाती है और प्रेस स्वतंत्रता के संदर्भ में देशों की समग्र रैंकिंग निर्धारित करने के लिए उपयोग किया जाता है।

सूची में शीर्ष 10 देश:

रैंक

देश

1

नॉर्वे

2

आयरलैंड

3

डेनमार्क

4

स्वीडन

5

फिनलैंड

6

नीदरलैंड

7

लिथुआनिया

8

एस्टोनिया

9

पुर्तगाल

10

ईस्ट तिमोर

सूची में नीचे 10 देश:

रैंक

देश

171

बहरीन

172

क्यूबा

173

यानमार

174

इरिट्रिया

175

सिरिया

176

तुर्कमेनिस्तान

177

ईरान

178

वियतनाम

179

चीन

180

उत्तर कोरिया