बिहार में विश्व का सबसे बड़ा रामायण मंदिर का निर्माण कार्य शुरू

  • 26 Jun 2023

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में 20 जून को ‘विश्व के सबसे बड़े रामायण मंदिर’ का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।

  • बिहार का यह मंदिर, कंबोडिया के प्रसिद्ध अंगकोरवाट मंदिर परिसर से भी ऊंचा होने की संभावना है।
  • रामायण मंदिर का निर्माण 3.76 लाख वर्ग फुट की विशाल भूमि पर किया जाएगा।
  • यह स्मारकीय संरचना आध्यात्मिक ज्ञान के प्रतीक के रूप में काम करेगी।
  • भव्य रामायण मंदिर के निर्माण में ₹500 करोड़ की अनुमानित लागत आएगी।
  • इस मंदिर में 12 आकर्षक गुंबद होंगे, जिसमें सबसे ऊंचा गुंबद 270 फीट की प्रभावशाली ऊंचाई तक पहुंचेगा।
  • मंदिर की कुल माप 2,800 फीट लंबाई, 1,400 फीट चौड़ाई और 405 फीट ऊंचाई होने का अनुमान है।
  • रामायण मंदिर का वास्तुशिल्प डिजाइन तीन प्रतिष्ठित मंदिरों से प्रेरणा लेता है।
  • कंबोडिया के राजसी अंगकोरवाट परिसर, रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर और मदुरै के मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर ने मंदिर के डिजाइन को प्रभावित किया है।