फिच ने वित्त वर्ष 2024 के लिए भारत की जीडीपी का अनुमान बढ़ाकर 6.3% किया

  • 26 Jun 2023

फिच रेटिंग्स ने 22 जून, 2023 को चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारतीय आर्थिक वृद्धि का अनुमान 6% से बढ़ाकर 6.3% कर दिया है। इससे पहले फिच ने भारत की ग्रोथ रेट 6 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था।

  • जनवरी-मार्च की तिमाही में ग्रोथ रेट बेहतर रहने के कारण रेटिंग एजेंसी फिच ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के जीडीपी वृद्धि के अनुमान को बढ़ाया है।
  • यह संशोधन पहली तिमाही के मजबूत प्रदर्शन और निकट अवधि में सकारात्मक गति पर आधारित है।
  • फिच ने 2023 के लिए वैश्विक जीडीपी वृद्धि का अनुमान भी मार्च में अनुमानित 2% से बढ़ाकर 2.4% कर दिया।
  • पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में ग्रोथ रेट 7.2 फीसदी रही थी, जबकि 2021-22 में देश की इकोनॉमी 9.1 फीसदी की दर से बढ़ी थी।

फिच रेटिंग्स :- यह एक अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है और है। यह 1975 में अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग द्वारा नामित तीन राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सांख्यिकीय रेटिंग संगठनों ( एनआरएसआरओ ) में से एक है। इसका मुख्यालय न्यूयार्क और लंदन में है।