लक्ष्‍य सेन ने कनाडा ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता 2023 जीता

  • 11 Jul 2023

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने 9 जुलाई, 2023 को कनाडा ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता 2023 में पुरुष एकल का खिताब जीता ।

  • कनाडा के केलगेरी में लक्ष्य ने चीन के ली शी फेंग को 21-18, 22-20 से हराकर यह खिताब जीता।
  • लक्ष्य जनवरी 2022 में इंडिया ओपन का खिताब भी जीत चुके हैं।
  • मेंस सिंगल्स में लक्ष्य की वर्तमान वर्ल्ड रैंकिंग 19 है।