शेख तलाल एशिया ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष नियुक्त

  • 11 Jul 2023

शेख तलाल फहद अल सबाह एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शेख तलाल ओसीए के अध्यक्ष के रूप में अपने निलंबित भाई की जगह लेंगे।

  • शेख तलाल के भाई शेख अहमद अल फहद अल सबाह ने 1991 से 2021 तक 45 देशों के ओसीए के अध्यक्ष रहे थे।
  • ओसीए के पूर्व महासचिव रणधीर सिंह ने 2021 से अंतरिम आधार पर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए):- एशिया ओलंपिक परिषद एशिया में खेलों की सर्वोच्च संस्था है और एशिया के 45 देशों की राष्ट्रीय ओलंपिक समितियां इसकी सदस्य है। इसकी स्थापना 1982 में की गई।