चीन ने विश्व का पहला मीथेन-ईंधन वाला रॉकेट लॉन्च किया

  • 14 Jul 2023

चीन की एक निजी कंपनी लैंडस्पेस ने 12 जुलाई, 2023 को जियुकुआन सैटेलाइट सेंटर से मीथेन-लिक्विड ऑक्सीजन रॉकेट लॉन्च किया है।

  • चीन का जूक्यू-2 कैरियर रॉकेट कक्षा में सफलतापूर्वक उड़ान भरने वाला विश्व का पहला मीथेन-चालित रॉकेट बना।
  • मीथेन संचालित रॉकेट में मीथेन को ईंधन के रूप में और तरल ऑक्सीजन (एलओएक्स) को ऑक्सीडाइज़र के रूप में उपयोग किया जाता है।
  • मीथेन एक हाइड्रोकार्बन ईंधन है जिसे प्राकृतिक गैस सहित विभिन्न स्रोतों से उत्पादित किया जा सकता है।