“राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांकः एक प्रगति संबंधी समीक्षा 2023” रिपोर्ट

  • 18 Jul 2023

नीति आयोग ने 17 जुलाई, 2023 को गरीबी रेखा पर ‘राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांकः एक प्रगति संबंधी समीक्षा 2023’ नाम से एक रिपोर्ट जारी की।

  • रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2015-16 से 2019-21 की अवधि के दौरान 13.5 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आए।
  • इस दौरान बहुआयामी गरीबों की संख्या 24.85% से गिरकर 14.96% हो गई।
  • अर्थात इन 5 वर्षों में बहुआयामी गरीबी वाले व्यक्तियों की संख्या 9.89% तक घटी।
  • गरीबों की संख्या में सबसे अधिक कमी उत्तर प्रदेश उसके बाद बिहार एवं मध्य प्रदेश में आई।
  • नीति आयोग के अनुसार गरीबी में सबसे अधिक गिरावट ग्रामीण क्षेत्रों में दर्ज की गई।
  • ग्रामीण इलाकों में गरीबी 32.6% (2015-16) से घटकर 19.3% (2019-21) हो गई।
  • जबकि इस दौरान शहरी गरीबी 8.7% से गिरकर 5.3% हुई।
  • ये सूचकांक राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2019-21 पर आधारित है।