निर्यात तैयारी सूचकांक (ईपीआई) रिपोर्ट, 2022

  • 18 Jul 2023

नीति आयोग ने 17 जुलाई, 2023 को नई दिल्ली में निर्यात तैयारी सूचकांक 2022 रिपोर्ट जारी की। इसके अनुसार तटीय राज्यों ने सभी सूचकांकों पर सर्वोत्तम निष्पादन किया है।

  • देश के 73 प्रतिशत जिलों ने निर्यात कार्य योजना बनाई है और 99 प्रतिशत से अधिक एक जिला एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत आते हैं।
  • देश के 100 जिले कुल निर्यात का लगभग 87 प्रतिशत निर्यात करते हैं।
  • सूचकांक का उद्देश्य - राज्यों की निर्यात क्षमता और प्रदर्शन में उनकी तैयारी का आकलन करना है।
  • सूचकांक के तीसरे संस्करण में तमिलनाडु कुल 80.89 अंक के साथ शीर्ष स्थान पर है।
  • महाराष्ट्र 78.20 अंक के साथ दूसरे और कर्नाटक 76.36 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।
  • पिछले दो संस्करणों में शीर्ष पर रहा गुजरात इस बार 73.22 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
  • भूमि से घिरे राज्यों में हरियाणा शीर्ष राज्य है।
  • केंद्र शासित प्रदेशों और छोटे राज्यों की श्रेणी में गोवा पहले स्थान पर है।
  • रिपोर्ट में निर्यात के हिसाब से गुजरात का जामनगर देश का शीर्ष जिला है।
  • इस सूचकांक के लिए राज्यों का मूल्यांकन चार मुख्य स्तंभों पर आधारित है- नीति, व्यापार परिवेश, निर्यात माहौल और निर्यात प्रदर्शन।