जापान द्वारा फुकुशिमा अपशिष्ट जल का प्रशांत महासागर में निस्तारण

  • 24 Aug 2023

फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र की संचालक टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (TEPCO) ने संयंत्र से उपचारित रेडियोधर्मी जल को प्रशांत महासागर में 24 अगस्त, 2023 से छोड़ना प्रारंभ कर दिया है।

  • संयंत्र से उपचारित रेडियोधर्मी पानी को समुद्र के पानी के साथ मिलाकर प्रशांत महासागर में छोड़ा जा रहा है।
  • वर्ष 2011 में आए भीषण भूकंप और सुनामी के बाद से साइट पर बड़ी मात्रा में पानी जमा है। इसलिए 22 अगस्त, 2023 को जापान की मंत्रिस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।
  • फुकुशिमा-दाइची सुविधा के तीन रिएक्टर भूकंप और सुनामी के बाद पिघल गए, जिसमें लगभग 18,000 लोग मारे गए।
  • संयंत्र के पिघलने के बाद से, TEPCO ने 1.34 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी एकत्र किया है जो क्षतिग्रस्त रिएक्टरों को ठंडा रखने से, भूजल और बारिश के साथ मिलकर दूषित हो गया है।