गुजरात विधानसभा के डिजिटल हाउस का उद्घाटन

  • 14 Sep 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 सितंबर, 2023 को कागज रहित कामकाज को बढ़ावा देने के लिए गुजरात विधानसभा के राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) परियोजना का उद्घाटन किया।

  • राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (National eVidhan Application- NeVA) परियोजना का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत के सभी विधानमंडलों को 'डिजिटल सदनों’ में परिवर्तित करना है।
  • ‘वन नेशन वन एप्लीकेशन’ लागू करने वाला गुजरात पहला राज्य बन जाएगा।
  • राज्यों और केंद्रशासित प्रदशों में NeVA के कार्यान्वयन के लिये संसदीय कार्य मंत्रालय, ‘नोडल मंत्रालय’ है।
  • ‘वन नेशन वन एप्लीकेशन’ से सदन के कामकाज में गति और पारदर्शिता लाएगी।
  • NeVA ऐप के माध्यम से विधायक अपने क्षेत्र में रहकर भी सरकार व विधानसभा से जुड़े रह सकेंगे।
  • गुजरात विधानसभा के डिजिटल हो जाने से विधानसभा में प्रयोग होने वाले 25 टन कागज की बचत होगी।