उत्तर-पूर्वी अफ्रीकी देश में डैनियल तूफान

  • 14 Sep 2023

उत्तरी अफ्रीकी देश के पूर्वी हिस्सों में 10 सितंबर, 2023 को आए डैनियल तूफान के कारण व्यापक क्षति हुई है।

  • डेनियल, एक तीव्र भूमध्यसागरीय तूफ़ान है। तीव्र भूमध्यसागरीय तूफ़ान को "मेडिकेन" (medicane) भी कहा जाता है।
  • इस तूफान ने भूमध्य सागर में जाने से पहले ग्रीस में विनाशकारी बाढ़ ला दी थी जो एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात में बदल गई।
  • डैनियल तूफान के कारण लीबिया में 5,000 से अधिक लोगों के मारे जाने और 10 हजार से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है।
  • समुदी तूफान डैनियल की वजह से सबसे ज़्यादा खराब स्थिति लीबिया के समुद्री तट के किनारे स्थित शहर डर्ना (Derna) की है। डेर्ना में दो डैम थे, तूफान और बाढ़ से ये टूट गए।
  • लीबिया के प्रधानमंत्री ने 11 सितंबर, 2023 को तीन दिन के शोक की घोषणा की और देश भर में झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया।