WHO द्वारा मलेरिया की दूसरी वैक्सीन को मंजूरी

  • 03 Oct 2023

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 2 अक्टूबर, 2023 को मलेरिया की दूसरी वैक्सीन R21/Matrix-M को मंजूरी दे दी है।

  • इस वैक्सीन को ब्रिटेन की ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित किया गया है। इससे पूर्व WHO ने वर्ष 2021 में RTS,S/AS01 नामक टीके को स्वीकृति दी थी।
  • R21/मैट्रिक्स-एम वैक्सीन का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किया गया है।
  • इस वैक्सीन को पहले ही बुर्किना फासो, घाना और नाइजीरिया में उपयोग के लिए मंजूरी दे दी गई थी।
  • मलेरिया एक वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती है और वर्ष 2021 में विश्व की लगभग आधी आबादी पर इस रोग का जोखिम था।
  • वर्ष 2023 में, मलेरिया के विश्व भर में 25 करोड़ से अधिक मामले दर्ज किए गए।
  • WHO के अनुसार, मलेरिया के कारण अफ़्रीकी क्षेत्रों के बच्चों पर स्वास्थ्य पर व्यापक पैमाने पर विपरीत असर पड़ रहा है तथा यहां प्रति वर्ष लगभग 5 लाख बच्चों की मृत्यु होती है।