समसामयिकी -13 October 2022

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप विविध

भारत का पहला 24X7 सौर ऊर्जा संचालित गांव


9 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मोढेरा’ गांव को भारत का पहला 24x7 सौर ऊर्जा संचालित गांव भी घोषित किया गया ।

  • इस गांव के घरों में 1000 से अधिक सौर पैनल लगाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों के लिए बिजली उत्पादन हो रहा है। मोढेरा गांव सूर्य मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप अभियान/सम्मेलन/आयोजन

"बेटियां बनें कुशल" सम्मेलन


11 अक्टूबर, 2022 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बैनर तले लड़कियों के लिए गैर-पारंपरिक आजीविका (non-traditional livelihood) में कौशल पर राष्ट्रीय सम्मेलन "बेटियां बनें कुशल" का आयोजन किया गया।

उद्देश्य - लड़कियों को कौशल प्रदान करना, नए युग के कौशल और गैर-पारंपरिक आजीविका पर जोर देना |

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • इस सम्मेलन में मंत्रालयों और विभागों के बीच एकजुटता पर जोर दिया गया है|
  • इस सम्मलेन में लड़कियों के कौशल का निर्माण करने के साथ-साथ विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित सहित विभिन्न व्यवसायों से जुड़े कार्यबल में उनकी सहभागिता को बढ़ाने पर बल दिया गया |

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप अभियान/सम्मेलन/आयोजन

चौथा हेली-इंडिया शिखर सम्मेलन 2022


10 अक्टूबर, 2022 को नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर, श्रीनगर में चौथे हेली-इंडिया शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया।

थीम - 'हेलीकॉप्टर फॉर लास्ट माइल कनेक्टिविटी'

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • श्रीनगर के वर्तमान टर्मिनल को तीन गुना विस्तारित करने के साथ-साथ जम्मू में 861 करोड़ रुपये की लागत से सिविल एन्क्लेव बनाया जायेगा।
  • ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (ऐम्स) में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए एक हेलीकॉप्टर तैनात करके ‘संजीवनी परियोजना’ शुरू की जाएगी|
  • देहरादून में तीसरे हेली-इंडिया शिखर सम्मेलन के दौरान 8 संकल्प लिए गए थे; जिसमेंहेली-सेवा पोर्टल, हेली-दिशा, हेलीकॉप्टर एक्सेलेरेटर सेल प्रदान करना हेलीकॉप्टर सेवा के लिए लैंडिंग और पार्किंग शुल्क को समाप्त करना, विशिष्ट हेलीकॉप्टर कॉरिडोर और हेलीपैड का निर्माण करना आदि।

जीके/जीएस फैक्ट

  • वर्ष 1947 से 2014 तक देश में केवल 74 हवाई अड्डे थे, वर्तमान समय में यह संख्या बढ़कर 141 हो गई है।

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप अभियान/सम्मेलन/आयोजन

'चौथा एनआईसीडीसी निवेशक गोलमेज' सम्मेलन


10 अक्टूबर, 2022 को औद्योगिक टाउनशिप लिमिटेड (एमआईटीएल) द्वारा मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित चौथा एनआईसीडीसी (National Industrial Corridor Development Corporation) निवेशक गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया गया ।

उद्देश्य - हितधारकों के बीच एक सार्थक चर्चा को सुगम बनाना है और इस प्रकार निवेशकों के लिए विभिन्न सहयोग अवसरों की पहचान करने में सहायता करना है।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • सम्मेलन का चौथा संस्करण पूरे भारत में आगामी ग्रीनफील्ड औद्योगिक शहरों के विकास को प्रदर्शित करेगा, जिनकी योजना राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम लिमिटेड द्वारा बनाई गई है।
  • निवेशक गोलमेज सम्मेलन इससे पूर्व दिल्ली, कोच्चि और अहमदाबाद में आयोजित किया जा चुका है।

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप विविध

'टेली- मानसिक स्वास्थ्य सहायता नेटवर्किंग’ पहल


10 अक्टूबर, 2022 को कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने वर्चुअल माध्यम से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सभी राज्यों में ‘टेली- मानसिक स्वास्थ्य सहायता और नेटवर्किंग (टेली-मानस)’ पहल की शुरूआत की|

उद्देश्य-पूरे देश में, विशेषकर सुदूर व सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों के लोगों को चौबीसों घंटे नि:शुल्क टेली-मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

महत्वपूर्ण तथ्य –

  • इस कार्यक्रम में 23 उत्कृष्टतम टेली-मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों का एक नेटवर्क शामिल है|
  • राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान (निमहांस)इसका नोडल केंद्र है और अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, बेंगलुरू (आईआईआईटीबी) तकनीकी सहायता प्रदान करता है।
  • इस पहल के तहत सभी को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने के लिए सरकार की सोच के अनुरूप प्रत्येक राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में कम से कम एक टेली-मानस प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा|
  • इसके अंतर्गत टेली-मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं टोल फ्री नंबर- 14416 पर चौबीसों घंटे उपलब्ध है|

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप वेब पोर्टल/ऐप

भारतीय हस्तशिल्प पोर्टल


10 अक्टूबर, 2022 को केंद्र सरकार ने विपणन कार्यक्रमों में हस्तशिल्प कारीगरों के हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल ‘भारतीय हस्तशिल्प पोर्टल’ (http://indian.handicrafts.gov.in) शुरू किया|

उद्देश्य- कारीगरों को उनके उत्पाद बेचने में सहायता करना|

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह ऑनलाइन प्रक्रिया सभी कारीगरों को समान, निष्पक्ष और पारदर्शी अवसर प्रदान करेंगी। कारीगरों को शिक्षित करने के उद्देश्य से आवेदन जमा करने के बारे में सभी संबंधितों को व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
  • यह पोर्टल हस्तशिल्प कारीगरों को पूरी तरह से डिजिटल मार्केटिंग मंच प्रदान करता है।

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप विविध

एजुकेशन 4.0 इंडिया रिपोर्ट


अक्टूबर 2022 में विश्व आर्थिक मंच द्वारा एक नई ‘एजुकेशन 4.0 इंडिया रिपोर्ट’ जारी की गई है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इस रिपोर्ट को विश्व आर्थिक फोरम, संयुक्त राष्ट्र बाल शिक्षा कोष (यूनिसेफ) और युवाह (YuWaah) के सहयोग से जारी किया गया है।
  • यह रिपोर्ट इस बात पर विचार करती है कि कैसे डिजिटल और अन्य प्रौद्योगिकियां सीखने के अंतराल को दूर कर सकती हैं और शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बना सकती हैं।
  • रिपोर्ट के अनुसार भारत में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के 6 करोड़ से अधिक छात्र हैं, लेकिन 85 प्रतिशत स्कूलों ने अभी तक अपने पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को लागू नहीं किया है।
  • एजुकेशन 4.0 इंडिया पहल की प्रगति और निष्कर्षों को ट्रैक करता है, जो इस बात पर ध्यान केंद्रित करता है कि चौथी औद्योगिक क्रांति प्रौद्योगिकियां भारत में बच्चों के बीच शिक्षा तक पहुंच में असमानताओं को कैसे बढ़ा सकती हैं और कम कर सकती हैं।
  • एजुकेशन 4.0 इंडिया पहल मई 2020 में शुरू की गई थी

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप पुरस्कार/सम्मान

सस्त्र रामानुजन पुरस्कार


हाल ही में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर यूकिंग तांग को वर्ष 2022 के लिए सस्त्र रामानुजन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

किस लिए मिला- यूकिंग तांग को यह पुरस्कार मॉड्यूलर वक्रों और शिमुरा किस्मों के अंकगणित और ज्यामिति में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सस्त्र रामानुजन पुरस्कार वर्ष 2005 में शनमुघा कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान अकादमी (Shanmugha Arts, Science, Technology & Research Academy – SASTRA) द्वारा स्थापित किया गया था।
  • श्रीनिवास रामानुजन से प्रभावित होकर गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 32 वर्ष और उससे कम आयु के व्यक्तियों को पुरस्कार के रूप में 10,000 अमेरिकी डॉलर की नकद राशि प्रदान की जाती है।
  • यह पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ति मंजुल भार्गव और कन्नन सुंदरराजन थे।

पीआईबी न्यूज राष्ट्रीय

"संजीवनी - लाइफस्टाइल क्लिनिक"


11 अक्टूबर, 2022 को आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अर्चना पांडे ने नई दिल्ली स्थित सशस्त्र बल क्लिनिक में "संजीवनी-लाइफस्टाइल क्लिनिक" नामक एक एकीकृत सुविधा का उद्घाटन किया।

उद्देश्य- सशस्त्र बलों के कर्मियों और आश्रितों को जीवन शैली संबंधी विकारों के बारे में जागरुक करना, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापा आदि जैसे रोगों को रोकना तथा उनका प्रबंधन करना है|

महत्वपूर्ण बिंदु -

  • इस क्लिनिक में सभी सेवारत और सेवानिवृत्त सेनाकर्मियों और उनके आश्रितों को जीवन शैली संबंधी रोगों के खिलाफ व्यापक निवारक तथा उपचारात्मक देखभाल के बारे में आहार, व्यायाम एवं व्यवहार परामर्श दिया जाएगा।
  • भारतीय सेना की यह अनूठी पहल, निवारक स्वास्थ्य देखभाल की एक विधि के रूप में स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देगी तथा पेट व पाचन संबंधी विभिन्न रोगों को दूर करने के लिए सुरक्षित और दवा मुक्त चिकित्सा सुनिश्चित करेगी।

पीआईबी न्यूज राष्ट्रीय

यूएन विश्व भू-स्थानिक सूचना कांग्रेस-2022


11 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हैदराबाद में द्वितीय संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक सूचना कांग्रेस (यूएन–डब्ल्यूजीआईसी) 2022 को संबोधित किया|

महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस 5 दिवसीय कांग्रेस में लगभग 120 देशों के 700 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों सहित 2000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया|
  • भारत की भू-स्थानिक अर्थव्यवस्था के 12.8% की वृद्धि दर से 2025 तक 63,000 करोड़ रुपये को पार करने और इससे 10 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की सम्भावना है|
  • इस क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए एक भू-स्थानिक इनक्यूबेटर का अनावरण भी किया गया।

पीआईबी न्यूज राष्ट्रीय

वाडा एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट संगोष्ठी- 2022


12 से 14 अक्टूबर, 2022 तक राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) और राष्ट्रीय डोप जांच प्रयोगशाला द्वारा नई दिल्ली में "वाडा एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट (एबीपी) संगोष्ठी- 2022" का आयोजन किया गया, जिसके उद्घाटन सत्र को खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संबोधित किया |

महत्वपूर्ण बिंदु -

  • ये तीसरी वाडा एबीपी संगोष्ठी है, पहली बार भारत में इसकी मेजबानी की जा रही है।
  • इस संगोष्ठी में 56 देशों के 200 से ज्यादा प्रतिभागी, वाडा के अधिकारी, विभिन्न राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संगठन, एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाइयों के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।
  • पहली वाडा एबीपी संगोष्ठी को नवंबर 2015 में दोहा ( कतर) में डोपिंग रोधी लैब कतर द्वारा आयोजित किया गया था।
  • दूसरी वाडा एबीपी संगोष्ठी का आयोजन इटालियन फेडरेशन ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन (एफएमएसआई) द्वारा 2018 में रोम( इटली) में किया गया था।

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप चर्चित व्यक्ति

लोकनायक जयप्रकाश नारायण


11 अक्टूबर, 2022 को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 121वीं जयंती के अवसर पर बिहार में उनकी जन्मभूमि सिताब दियारा में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया|

उद्देश्य - आने वाली पीढ़ी जेपी के विचारों से प्रेरणा लेकर देश के विकास को नई गति दे सकें|

महत्वपूर्ण बिंदु-

  • यहां पर स्मारक के साथ एक रिसर्च सेंटर बनाने का भी निर्णय लिया गया है, R&D सेंटर बनने के बाद विद्यार्थी यहाँ रहकर जेपी के सिद्धांतों व ग्रामीण विकास हेतु किये गये उनके कार्यों पर शोधकार्य कर सकेंगे|
  • जयप्रकाश नारायण ने सहकारिता, ग्रामोत्थान और सर्वोदय के अनेक कार्य कर देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है|

राज्य समाचार त्रिपुरा

राज्य न्यायिक अकादमी


12 अक्टूबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नरसिंहगढ़, अगरतला में त्रिपुरा राज्य न्यायिक अकादमी का उद्घाटन और त्रिपुरा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया।

महत्वपूर्ण बिंदु-

  • इस दौरान, राष्ट्रपति ने रबिंद्र सतबार्षिकी भवन अगरतला से वर्चुअल माध्यम से कैपिटल कॉम्पलेक्स, अगरतला में एमएलए हॉस्टल का उद्घाटन किया| महाराजा बीरेंद्र किशोर माणिक्य संग्रहालय तथा सांस्कृतिक केंद्र, सहित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
  • रबिंद्र सतबार्षिकी भवन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि आज शुरू की गईं परियोजनाओं से त्रिपुरा में न सिर्फ कनेक्टिविटी, शिक्षा, न्यायिक प्रणाली और विधायिका को मजबूती मिलेगी, बल्कि राज्य की समृद्ध संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप पर्यावरण

फ्लेक्सी-फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स


11 अक्टूबर, 2022 को नितिन गडकरी ने भारत में फ्लेक्सी-फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर अपनी तरह की पहली पायलट परियोजना का शुभारंभ किया है|

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • फ्लेक्सी-फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर टोयोटा की अपनी तरह की पहली पायलट परियोजना है, जो 100% पेट्रोल के साथ-साथ 20 से 100% मिश्रित इथेनॉल और विद्युत शक्ति पर चलेगी।
  • इस पायलट परियोजना की सफलता इलेक्ट्रिक वाहनों का एक इको-सिस्टम तैयार करेगी और इन इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में न्यू इंडिया को वैश्विक नेता बनाएगी।