समसामयिकी -15 October 2022

राज्य समाचार हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क


13 अक्टूबर, 2022 कोप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘बल्क ड्रग पार्क’ (Bulk Drug Park) की आधारशिला रखी तथा इसी दौरान भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, (Indian Institute of Information Technology: IIIT) ऊना को राष्ट्र को समर्पित किया।

हिमाचल यात्रा के दौरान लांच की गयी विभिन्न पहलें –

  • वंदे भारत एक्सप्रेस - प्रधानमंत्री ने अंदौरा, ऊना से नई दिल्ली के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ कर झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • इस दौरान प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में 48 मेगावाट चंजू-III हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट और 30 मेगावाट देवथल चंजू हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की दो जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
  • इन दोनों परियोजनाओं से वार्षिक 270 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा |
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III - प्रधानमंत्री ने राज्य में लगभग 3,125 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन हेतु हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-III का भी शुभारंभ किया।
  • केंद्र सरकार द्वारा इस चरण के तहत राज्य के 15 सीमावर्ती और दूर-दराज के ब्लॉकों में 440 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन के लिए 420 करोड़ रुपये से अधिक रुपये स्वीकृति प्रदान की गई हैं।

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप

स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार -2022


1 अक्टूबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में 7 वें संस्करण में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 के पुरस्कार प्रदान किए|

महत्वपूर्ण बिंदु -

  • स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 में इंदौर को लगातार छठे वर्ष भारत का सबसे स्वच्छ शहर और भारत का पहला 7 सितारा कचरा मुक्त शहर घोषित किया गया है|
  • 100 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों" की श्रेणी में 'सबसे स्वच्छ राज्य' के रूप में मध्य प्रदेश का स्थान है, जबकि पिछले 3 वर्षों का सबसे स्वच्छ राज्य, छत्तीसगढ़ और तीसरे सबसे स्वच्छ राज्य में महाराष्ट्र का स्थान रहा ।
  • इसी प्रकार "100 से कम शहरी स्थानीय निकायों की श्रेणी" में सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार त्रिपुरा ने प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। जबकि झारखंड और उत्तराखंड को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
  • ग्रामीण वर्ग स्वच्छता सर्वेक्षण-2022- ग्रामीण वर्ग में तेलंगाना पहले स्थान पर है। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः हरियाणा तथातमिलनाडु है।
  • छोटे राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में अंडमान और निकोबार ने पहला स्थान स्थान हासिल किया है, जबकि दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, सिक्किम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
  • उत्तराखंड के हरिद्वार को एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सर्वश्रेष्ठ ‘बेस्ट गंगा टाउन’ का पुरस्कार मिला जबकि शिवमोग्गा (कर्नाटक)को फास्ट मूवर सिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया है|
  • हरिद्वार को श्रेणी में सबसे स्वच्छ गंगा शहर घोषित किया गया जबकि दूसरा तथा तीसरा स्थान क्रमशः वाराणसी और ऋषिकेश का स्थान रहा|
  • एक लाख से कम आबादी वाले गंगा नगरों में बिजनौर पहले स्थान पर था। इसके बाद क्रमशः कन्नौज और गढ़मुक्तेश्वर हैं।
  • महाराष्ट्र के देवलाली को देश का सबसे स्वच्छ छावनी बोर्ड चुना गया।

1 लाख से अधिक आबादी वाले शीर्ष 5स्वच्छ शहर

क्रम

शहर

स्कोर

1

इंदौर (मधय प्रदेज)

71,46

2

सूरत (गुजरात)

69,25

3

नवी मुंबई (महाराष्ट्र)

68,53

4

जीवीएमसी विजाखापत्तनम (आन्ध्र प्रदेश)

67,01

5

विजयवाडा(आन्ध्र प्रदेश)

66,99

1 लाख से कम आबादी वाले शीर्ष 5 शहर

क्रम

शहर

स्कोर

1

पंचगनी (महाराष्ट्र)

63,96

2

पाटन (छत्तीसगढ़)

62,39

3

करहड़ (महाराष्ट्र)

62,13

4

लोनावला (महाराष्ट्र)

59,90

5

करजात (महाराष्ट्र)

57,86

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप विविध

गोलकीपर ऑफ द ईयर-2021-22


हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (international hockey federation) द्वारा भारत की महिला गोलकीपर सविता पूनिया और पीआर श्रीजेश को ‘एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर’ 2021-22चुना गया।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह पुरस्कार दोनों खिलाड़ियों ने लगातार दूसरे वर्ष जीता है। सविता पूनिया ने 37.6 अंक और पीआर श्रीजेश ने 39.9 अंकों के साथ यह उपलब्धि हासिल की।
  • वर्ष 2014 में इस पुरस्कार की शुरुआत के बाद से सविता पूनिया लगातार FIH गोलकीपर ऑफ द ईयर (महिला) जीतने वालीं तीसरी एथलीट बन गई हैं।
  • पीआर श्रीजेश लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार जीतने वाले तीसरे गोलकीपर बन गए हैं। यह उपलब्धि इससे पहले डेविड हर्ट (आयरलैंड) ने हासिल की थी।
  • युवा खिलाड़ी मुमताज़ ख़ान को FIH राइज़िंग स्टार ऑफ़ द ईयर 2021-22 अवार्ड से सम्मानित किया गया।

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप विविध

वाडा एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट संगोष्ठी- 2022


12 से 14 अक्टूबर, 2022 तक राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) और राष्ट्रीय डोप जांच प्रयोगशाला द्वारा नई दिल्ली में "वाडा एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट (एबीपी) संगोष्ठी- 2022" आयोजित उद्घाटन सत्र को खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संबोधित किया |

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ये तीसरी वाडा एबीपी संगोष्ठी है, पहली बार भारत में इसकी मेजबानी की जा रही है।
  • इस संगोष्ठी में 56 देशों के 200 से ज्यादा प्रतिभागी, वाडा के अधिकारी, विभिन्न राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संगठन, एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाइयों के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

जीके/जीएस फैक्ट

  • पहली वाडा एबीपी संगोष्ठी को नवंबर 2015 में दोहा, कतर में डोपिंग रोधी लैब कतर द्वारा आयोजित किया गया था।
  • दूसरी वाडा एबीपी संगोष्ठी का आयोजन इटालियन फेडरेशन ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन (एफएमएसआई) द्वारा 2018 में रोम, इटली में किया गया था।

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप पुरस्कार/सम्मान

नोबेल पुरस्कार-2022


हाल ही में रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा नोबेल पुरस्कार-2022 विजेताओं की घोषणा की गई है|

नोबेल पुरस्कार विजेता सूची-

पुरस्कार श्रेणी

विजेता

देश

किस योगदान हेतु मिला

शांति

  • आलिस बिलिआत्सके

बेलारूस

  • ‘नोबेल पुरस्कार जीतने वाले अपने देश में सिविल सोसाइटी का प्रतिनिधित्व करते हैं| उन्होंने कई वर्षों तक सत्ता की आलोचना की है और नागरिकों के बुनियादी अधिकारों की रक्षा की है|
  • ह्यूमन आर्गनाइजेशन मेमोरियल

रूस

  • सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज

यूक्रेन

साहित्य

एनी एरनॉक्स

फ़्रांस

  • साहस और नैदानिक तीक्ष्णता जिसके साथ वह व्यक्तिगत स्मृति, व्यवस्थाओं और सामूहिक प्रतिबंधों को उजागर करती हैं| इसके लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया|

अर्थशास्त्र

  • बेन बेर्नाके

अमेरिका

  • आर्थिक मंदी के दौर में बैंकिंग क्षेत्र को बेहतर करने पर शोध किए तथा मानवता को बचाने के बेहतर तरीके बताए|
  • डगलस डायमंड

अमेरिका

  • फिलिप डिविग

अमेरिका

भौतिक विज्ञान

  • एलेन आस्पेक्ट

फ्रांस

  • जॉन एफ क्लॉसर

अमेरिकी

  • एंटन जेलिंगर

ऑस्ट्रिया

रसायनविज्ञान

  • कैरोलिन बेट्रोजी

अमेरिका

  • इन वैज्ञानिकों ने क्लिक केमिस्ट्री को एक नया आयाम दिया है। इसके अलावा बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री में इनका रिसर्च भविष्य में मेडिसिन के लिए नया रास्ता खोलेगा।
  • मोर्टन मेल्डेल

डेनमार्क

  • बेरी शार्पलेस

अमेरिका

चिकित्सा

  • स्वान्ते पाबो

स्वीडेन

  • विलुप्त होमीनिन और मानव विकास जीनोम के क्षेत्र में शोध के लिए प्रदान किया गया|

नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय रबीन्द्रनाथ टैगोर हैं, जिन्हें साहित्य के क्षे= में योगदान के लिए व"ार् 1913 में प्रदान किया गया था।

भारतीयों को प्राप्त नोबेल पुरस्कार सूची-

व्यक्ति

पुरस्कार श्रेणी

वर्ष

रबीन्द्रनाथ टैगोर

साहित्य

1913

चन्द्रजेखर वेकटरमन

भौतिक विज्ञान

1930

डॉ हरगोविन्द खुराना

चिकित्सा

1968

मदर टेरेसा

शांति

1979

सुब्रह्मण्यम चंद्रजेखर

भौतिक विज्ञान

1983

अमर्त्य सेन

अर्थजास्त्र

1998

वेंकटरमन रधाकृष्णन

रसायन विज्ञान

2009

कैलाज सत्यार्थी

शांति

2014

अभिजीत बनर्जी

अर्थजास्त्र

2019