गोलकीपर ऑफ द ईयर-2021-22

  • 15 Oct 2022

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (international hockey federation) द्वारा भारत की महिला गोलकीपर सविता पूनिया और पीआर श्रीजेश को ‘एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर’ 2021-22चुना गया।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह पुरस्कार दोनों खिलाड़ियों ने लगातार दूसरे वर्ष जीता है। सविता पूनिया ने 37.6 अंक और पीआर श्रीजेश ने 39.9 अंकों के साथ यह उपलब्धि हासिल की।
  • वर्ष 2014 में इस पुरस्कार की शुरुआत के बाद से सविता पूनिया लगातार FIH गोलकीपर ऑफ द ईयर (महिला) जीतने वालीं तीसरी एथलीट बन गई हैं।
  • पीआर श्रीजेश लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार जीतने वाले तीसरे गोलकीपर बन गए हैं। यह उपलब्धि इससे पहले डेविड हर्ट (आयरलैंड) ने हासिल की थी।
  • युवा खिलाड़ी मुमताज़ ख़ान को FIH राइज़िंग स्टार ऑफ़ द ईयर 2021-22 अवार्ड से सम्मानित किया गया।