समसामयिकी -17 November 2021

पीआईबी न्यूज आर्थिक

एनएचएआई का इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 4 नवंबर, 2021 को सरकार के राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन के हिस्से के रूप में, अपना इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InVIT) लॉन्च किया।

(Image Source: NHAI)

महत्वपूर्ण तथ्य: इसमें शुरू में 390 किलोमीटर की कुल लंबाई के साथ परिचालन वाली पांच टोल सड़कों का एक पोर्टफोलियो होगा और 8011.52 करोड़ रुपये का उद्यम मूल्य होगा।

  • ये सड़कें गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और तेलंगाना राज्यों में स्थित हैं।
  • एनएचएआई InvIT ने एंकर निवेशकों के रूप में 'कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड' और 'ओंटारियो टीचर्स पेंशन प्लान बोर्ड' नामक दो अंतरराष्ट्रीय पेंशन फंडों को आकर्षित किया है, जिनके पास प्रत्येक यूनिट का 25% हिस्सा होगा।
  • NHAI InvIT भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 2000 करोड़ रुपये के ऋण के माध्यम से उसका वित्त पोषण कर रहा है।
  • शेष वित्त पोषण के लिए विदेशी एवं घरेलू संस्थागत निवेशकों को 6,011.52 करोड़ रुपये के यूनिट जारी किए जाएंगे और एनएचएआई उसका प्रयोजक होगी।

सामयिक खबरें आर्थिकी

विभिन्न राज्यों में लॉजिस्टिक सुगमता रिपोर्ट 2021


वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने 8 नवंबर, 2021 को ‘विभिन्न राज्यों में लॉजिस्टिक सुगमता रिपोर्ट 2021’ (Logistics Ease Across Different States: LEADS 2021) जारी की।

(Image Source: https://twitter.com/Logistics_MoC)

महत्वपूर्ण तथ्य: राज्यों को तीन अलग-अलग वर्गों में स्थान दिया गया है जिनमें 'राज्य', 'पूर्वोत्तर राज्य और हिमालयी केन्द्र-शासित प्रदेश' और 'अन्य केंद्र-शासित प्रदेश' समूह शामिल हैं।

  • 'लॉजिस्टिक सुगमता सूचकांक' को तीन आयामों में जारी किया जाता है, जो सामूहिक रूप से लॉजिस्टिक्स को प्रभावित करते हैं- बुनियादी ढांचा, सेवाएं तथा संचालन और नियामक वातावरण।
  • गुजरात ने 21 राज्यों में पहले स्थान पर कब्जा किया है, उसके बाद हरियाणा और पंजाब का स्थान है।
  • 'पूर्वोत्तर राज्यों और हिमालयी क्षेत्र’ के अंतर्गत जम्मू और कश्मीर शीर्ष स्थान पर है, उसके बाद सिक्किम और मेघालय हैं।
  • अन्य केंद्र- शासित प्रदेशों में दिल्ली शीर्ष स्थान पर है।
  • लॉजिस्टिक सुगमता सूचकांक 2019 की तुलना में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड की रैंक में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
  • पहली लॉजिस्टिक रिपोर्ट 2018 में जारी की गई थी। पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण कोई रैंकिंग जारी नहीं की गई थी।

सामयिक खबरें विज्ञान-प्रौद्योगिकी

भारत का अंटार्कटिका के लिए 41वां वैज्ञानिक अभियान


नवंबर 2021 में भारत ने दक्षिणी श्वेत महाद्वीप में अपने दल के पहले बैच के आगमन के साथ अंटार्कटिका के लिए 41वां वैज्ञानिक अभियान सफलतापूर्वक शुरू किया है।

(Image Source: https://thehindu.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: इसमें 23 वैज्ञानिकों और सहायक कर्मचारियों का पहला जत्था भारतीय अंटार्कटिक स्टेशन मैत्री पहुंच गया है।

  • 41वें अभियान के दो प्रमुख कार्यक्रम हैं। पहले कार्यक्रम में भारती स्टेशन पर अमेरी आइस-शेल्फ (Amery ice-shelf) का भू-वैज्ञानिक अन्वेषण शामिल है।
  • दूसरे कार्यक्रम में टोही सर्वेक्षण और मैत्री के पास 500 मीटर आइस कोर (ice core) की ड्रिलिंग (drilling) के लिए प्रारंभिक कार्य शामिल है। यह अंटार्कटिक जलवायु को समझने में मदद करेगा।
  • 1981 में शुरू हुए भारतीय अंटार्कटिक कार्यक्रम ने अब तक 40 वैज्ञानिक अभियान पूरे कर लिए हैं।
  • भारत ने अंटार्कटिका में तीन स्थायी अनुसंधान बेस स्टेशन बनाए हैं, जिनका नाम दक्षिण गंगोत्री (1983), मैत्री (1988) और भारती (2012) है। वर्तमान में मैत्री और भारती पूरी तरह से चालू हैं।
  • गोवा में स्थित ‘नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओशन रिसर्च’ (NCPOR) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान है, जो पूरे भारतीय अंटार्कटिक कार्यक्रम का प्रबंधन करता है।

सामयिक खबरें पर्यावरण

भारत अत्यधिक गर्मी की चपेट में: लैंसेट रिपोर्ट


अक्टूबर 2021 में मेडिकल जर्नल द लैंसेट की एक प्रमुख रिपोर्ट, 'द लैंसेट काउंटडाउन ऑन हेल्थ एंड क्लाइमेट चेंज' (the Lancet Countdown on Health and Climate Change) के अनुसार, भारत 1990 की तुलना में 15% अधिक गर्मी की चपेट में आ गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: 1986-2005 के आधारभूत औसत की तुलना में 2020 में 65 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग ग्रीष्म लहरों के 3.1 बिलियन अधिक दिनों से प्रभावित थे।

  • चीनी, भारतीय, अमेरिकी, जापानी और इंडोनेशियाई वरिष्ठ नागरिक सबसे अधिक प्रभावित हुए।
  • गर्मी के संपर्क में आने के कारण 2020 में दुनिया भर में 295 बिलियन घंटे के संभावित कार्य का नुकसान हुआ।
  • 2018 और 2019 के बीच, भारत और ब्राजील में गर्मी से संबंधित मृत्यु दर में सबसे बड़ी वृद्धि हुई थी।
  • मध्यम-मानव विकास सूचकांक वाले देशों में जलवायु-संबंधी चरम घटनाओं का आर्थिक नुकसान बहुत अधिक एचडीआई देशों की तुलना में तीन गुना अधिक था।
  • सकल घरेलू उत्पाद के सापेक्ष, 2015 और 2019 के बीच वायु प्रदूषण मृत्यु दर लागत में वृद्धि के साथ दक्षिण-पूर्व एशिया एकमात्र क्षेत्र था।
  • 2021 की रिपोर्ट के अनुसार 134 देशों की आबादी ने वनाग्नि की घटनाओं में वृद्धि का अनुभव किया है।

सामयिक खबरें पर्यावरण

पंजाब की सिंधु नदी डॉल्फिन के संरक्षण की योजना


केंद्र द्वारा एक परियोजना के हिस्से के रूप में पंजाब सर्दियों में ‘सिंधु नदी डॉल्फिन’ की जनगणना शुरू करेगा।

(Image Source: https://twitter.com/wwf)

महत्वपूर्ण तथ्य: सिंधु नदी डॉल्फिन एक मीठे पानी की डॉल्फिन है, जो ब्यास नदी में पाई जाती है। इसका वैज्ञानिक नाम 'प्लैटनिस्टा गैंगेटिका माइनर' (Platanista gangetica minor) है।

  • पंजाब के वन्यजीव संरक्षण विभाग ने सिंधु नदी डॉल्फिन और उसके आवास के संरक्षण के लिए यह पहल की है।
  • ‘सिंधु नदी डॉल्फिन’ को आईयूसीएन द्वारा संकटग्रस्त के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
  • कुछ समय पहले तक, यह माना जाता था कि ‘सिंधु नदी डॉल्फिन’ पाकिस्तान के लिए स्थानिक थे। लेकिन 2007 में, पंजाब के हरिके वन्यजीव अभयारण्य और निचली ब्यास नदी में इसके अवशेष लेकिन व्यवहार्य आबादी की खोज की गई थी।
  • सिंधु नदी डॉल्फिन को 2019 में पंजाब का ‘राज्य जलीय जंतु’ (State aquatic animal) घोषित किया गया था।

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप चर्चित स्थल

जलवायु परिवर्तन के कारण सूख गई टज झील


जलवायु परिवर्तन के कारण मध्य तुर्की में टज झील इस साल पूरी तरह से सूख गई है।

  • सदियों से, टज झील ने राजहंसों की मेजबानी की थी, जो मौसम के गर्म होने पर वहां प्रवास करते हैं, प्रजनन करते हैं और झील के उथले पानी में शैवाल पर भोजन करते हैं।
  • 1,665 वर्ग किलोमीटर (643 वर्ग मील) की यह झील तुर्की की दूसरी सबसे बड़ी झील और कई पक्षी प्रजातियों का घर है।
  • जलवायु परिवर्तन से प्रेरित सूखे और दशकों से नुकसानदायक कृषि नीतियों ने भूमिगत जल आपूर्ति समाप्त कर दी है।
  • वान झील (Lake Van), तुर्की की सबसे बड़ी झील है, जो देश के पूर्व में स्थित है।

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप निधन

पद्म विभूषण से सम्मानित बाबासाहेब पुरंदरे का निधन


प्रख्यात इतिहासकार और लेखक बाबासाहेब पुरंदरे का 13 नवंबर, 2021 को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में निधन हो गया। वे 99 वर्ष के थे।

(Image Source: https://thehindu)

  • एक प्रसिद्ध लेखक और रंगमंच व्यक्तित्व पुरंदरे, को छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास पर काम के लिए जाने जाता था। उन्होंने शिवाजी पर कई पुस्तकें लिखी हैं।
  • उन्होंने 1985 में शिवाजी के जीवन और नेतृत्व पर एक लोकप्रिय नाटक 'जांता राजा' (Jaanta Raja) का भी निर्देशन किया था।
  • 2015 में, महाराष्ट्र सरकार ने पुरंदरे को 'महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार' से सम्मानित किया था। 2019 में उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया था।

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप कला/संस्कृति

भद्राचलम को आईआरसीटीसी की रामायण सर्किट ट्रेन में एक गंतव्य के रूप में जोड़ा गया


रेल मंत्रालय द्वारा 11 नवंबर, 2021 को तेलंगाना में भद्राचलम को आईआरसीटीसी की रामायण सर्किट ट्रेन में एक गंतव्य के रूप में जोड़ा गया।

(Image Source: https://twitter.com/kishanreddybjp)

  • रामायण सर्किट ट्रेन का उद्देश्य भगवान राम के जीवनकाल की यात्रा के सभी महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ना है, भद्राचलम रोड स्टेशन (कोठागुडेम स्टेशन) को शामिल करने से रामायण सर्किट पूरा हो जाएगा।
  • भगवान राम के भक्तों का मानना है कि देवी सीता और लक्ष्मण के साथ भगवान राम ने अपने वनवास के करीब 10 साल पंचवटी में बिताए थे, जो कि आधुनिक समय में भद्राचलम के आसपास के क्षेत्र में है।
  • अयोध्या के साथ-साथ तेलंगाना में भद्राचलम, परनाशाला, जटायुपाका, दुम्मुगुडेम और गुनाडाला राम के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं।
  • रामायण सर्किट ट्रेन ‘नई दिल्ली’ से ‘रामेश्वरम’ के लिए शुरू होगी और भगवान राम के जीवनकाल से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर रुकेगी।

संक्षिप्त खबरें सार-संक्षेप समझौते/संधि

अगरतला के विकास हेतु भारत सरकार और एडीबी ने किए 6.1 करोड़ रुपए ऋण पर हस्ताक्षर


भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बेहतर सेवा वितरण के लिए सरकारी एजेंसियों की क्षमता को मजबूत करते हुए 15 नवंबर, 2021 को अगरतला शहर में बढ़ती आबादी को समायोजित करने के लिए रहने योग्य स्थिति में सुधार, प्रौद्योगिकी के उपयोग और नए विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए 6.1 करोड़ डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए।

  • महत्वपूर्ण तथ्य: इस परियोजना के तहत 48 किलोमीटर नए या मौजूदा तेज जल निकासी वाले नाले का निर्माण किया जाएगा और उसका उन्नयन किया जाएगा तथा इसके तहत 23 किलोमीटर की जलवायु-अनुकूल शहरी सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
  • ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ पहल के सिद्धांतों का पालन करते हुए अगरतला के मध्य और उत्तरी क्षेत्रों को क्षेत्र-आधारित विकास मॉडल के रूप में विकसित करने से शहरी क्षेत्रों को अधिक रहने योग्य, नागरिक-अनुकूल, लचीला और टिकाऊ बनाया जाएगा।

संक्षिप्त खबरें बैंकिंग, फाइनेंस, सेवा और बीमा

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस की रणनीतिक साझेदारी


डाक विभाग के ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक’ और ‘बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी’ ने बैंक की 650 शाखाओं के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से ग्राहकों को टर्म एवं वार्षिकी बीमा उत्पादों की पेशकश के लिए 11 नवंबर, 2021 को एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की।

  • उद्देश्य: ग्राहकों, विशेष रूप से कमजोर वर्गों के लोगों और बिना बैंकिंग तथा कम सेवा उपलब्धता वाले क्षेत्रों के निवासियों को वित्तीय रूप से सुरक्षित एवं सशक्त बनाना।
  • 'बजाज आलियांज लाइफ स्मार्ट प्रोटेक्ट गोल' और 'बजाज आलियांज लाइफ गारंटीड पेंशन गोल' टर्म और वार्षिकी उत्पाद हैं, जिन्हें इस रणनीतिक साझेदारी के तहत पेश किया जाएगा।
  • बजाज आलियांज लाइफ स्मार्ट प्रोटेक्ट गोल, एक व्यापक और मूल्य वर्धित टर्म बीमा उत्पाद है, जिसे घर के प्रमुख कमाने वाले व्यक्ति की असामयिक मृत्यु की स्थिति में एक परिवार को तत्काल वित्तीय सहायता देने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • बजाज आलियांज लाइफ गारंटीड पेंशन गोल, एक वार्षिकी बीमा योजना है, जिसका उद्देश्य सेवानिवृत्ति के बाद के खर्चों को पूरा करना है क्योंकि यह व्यक्ति के जीवित रहने तक गारंटीड और निश्चित नियमित आय प्रदान करता है।