विभिन्न राज्यों में लॉजिस्टिक सुगमता रिपोर्ट 2021

  • 17 Nov 2021

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने 8 नवंबर, 2021 को ‘विभिन्न राज्यों में लॉजिस्टिक सुगमता रिपोर्ट 2021’ (Logistics Ease Across Different States: LEADS 2021) जारी की।

(Image Source: https://twitter.com/Logistics_MoC)

महत्वपूर्ण तथ्य: राज्यों को तीन अलग-अलग वर्गों में स्थान दिया गया है जिनमें 'राज्य', 'पूर्वोत्तर राज्य और हिमालयी केन्द्र-शासित प्रदेश' और 'अन्य केंद्र-शासित प्रदेश' समूह शामिल हैं।

  • 'लॉजिस्टिक सुगमता सूचकांक' को तीन आयामों में जारी किया जाता है, जो सामूहिक रूप से लॉजिस्टिक्स को प्रभावित करते हैं- बुनियादी ढांचा, सेवाएं तथा संचालन और नियामक वातावरण।
  • गुजरात ने 21 राज्यों में पहले स्थान पर कब्जा किया है, उसके बाद हरियाणा और पंजाब का स्थान है।
  • 'पूर्वोत्तर राज्यों और हिमालयी क्षेत्र’ के अंतर्गत जम्मू और कश्मीर शीर्ष स्थान पर है, उसके बाद सिक्किम और मेघालय हैं।
  • अन्य केंद्र- शासित प्रदेशों में दिल्ली शीर्ष स्थान पर है।
  • लॉजिस्टिक सुगमता सूचकांक 2019 की तुलना में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड की रैंक में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
  • पहली लॉजिस्टिक रिपोर्ट 2018 में जारी की गई थी। पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण कोई रैंकिंग जारी नहीं की गई थी।