- होम
 - सामयिक
 - समसामयिकी प्रश्न
 - संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद
 
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
- यह परिषद मार्च 2005 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा बनाई गई थी।
 - परिषद, 49 संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों से बना है जो संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा चुने जाते हैं।
 - यह साल में तीन बार मार्च, जून और सितंबर में नियमित सत्र आयोजित करता है।
 
सही कथन चुनें:
| A | 
                                 1 और 2 
                                 | 
                            |
| B | 
                                 केवल 3 
                                 | 
                            |
| C | 
                                 2 और 3 
                                 | 
                            |
| D | 
                                 केवल 2 
                                 | 
                            |
						     Your Ans is 
						   
						  
						    Right ans is B
						 
						 						 Explanation :
संदर्भ (Context): हाल ही में, अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के साथ फिर से जुड़ने की योजना की घोषणा की है, जिसे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने लगभग तीन साल पहले वापस ले लिया था।
- संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग को प्रतिस्थापित करने के लिए 15 मार्च, 2006 को की गई थी।
 - इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा में स्थित है, यह परिषद 47 संयुक्त राष्ट्र सदस्य राज्यों से बना हुआ है।
 - इन सदस्यों को संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा तीन साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है। सदस्यों का चयन न्यायसंगत भौगोलिक आवर्तन के आधार पर ( the basis of equitable geographic rotation), संयुक्त राष्ट्र क्षेत्रीय समूहीकरण प्रणाली (United Nations regional grouping system) का उपयोग करके किया जाता है। प्रत्येक सदस्य एक अतिरिक्त कार्यकाल के लिए फिर से चुनाव के लिए पात्र हैं, उससे पहले उन्हें अपनी सीट छोड़नी होगी।
 - सीटों को निम्नलिखित श्रेणी के साथ वितरित किया जाता है:
- अफ्रीकी समूह के लिए 13
 - एशिया-प्रशांत समूह के लिए 13
 - पूर्वी यूरोपीय समूह के लिए 6
 - लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन समूह के लिए 8
 - पश्चिमी यूरोपीय और अन्य समूह के लिए 7
 
 - संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद मार्च, जून और सितंबर में साल में तीन बार नियमित सत्र आयोजित करता है।
 - संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद सभी 193 संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों की आवधिक समीक्षा (periodic review) के माध्यम से मानव अधिकारों के मुद्दों पर ग़ैर-बाध्यकारी प्रस्तावों को पारित करता है, जिसे सार्वभौमिक आवधिक समीक्षा (Universal Periodic Review- UPR) कहा जाता है।
 - नया तंत्र विभिन्न स्रोतों से आने वाली रिपोर्टों पर आधारित है, जिनमें से एक ग़ैर-सरकारी संगठनों (NGO) का योगदान है।
 - सार्वभौमिक आवधिक समीक्षा (UPR) का पहला चरण 2008 और 2011 के बीच हुआ, 2012 और 2016 के बीच दूसरा चरण, और तीसरा चरण 2017 में शुरू हुआ और 2021 में पूरा होने की उम्मीद है।
 
    सामयिक खबरें
                            
                            
सामयिक खबरें
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                        
                                                                
                                                                
                                                                 
                                            
                        
                सामयिक खबरें
    राष्ट्रीय
                                        
                                        
                                        
                                            
                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                            - राजनीति और प्रशासन
 - अवसंरचना
 - आंतरिक सुरक्षा
 - आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
 - कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
 - कार्यकारी और न्यायपालिका
 - कार्यक्रम और योजनाएँ
 - कृषि
 - गरीबी और भूख
 - जैवविविधता संरक्षण
 - पर्यावरण
 - पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
 - पारदर्शिता और जवाबदेही
 - बैंकिंग व वित्त
 - भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
 - भारतीय अर्थव्यवस्था
 - रक्षा और सुरक्षा
 - राजव्यवस्था और शासन
 - राजव्यवस्था और शासन
 - रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
 - विज्ञान और प्रौद्योगिकी
 - शिक्षा
 - सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
 - सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
 - स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
 




