समसामयिकी प्रश्न - 15 March 2022

राष्ट्रीय

दीनदयाल अंत्योदय योजना


निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. स्टार्ट-अप ग्राम उद्यमशीलता कार्यक्रम (SVEP), ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत वर्ष 2016 से संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (Deendayal Antyodaya Yojana-National Rural Livelihood Mission- DAY-NRLM) का एक उप-घटक है।
  2. गरीबी से बाहर आने के लिये ग्रामीण गरीबों का समर्थन करना। व्यवसाय प्रबंधन और सॉफ्ट स्किल्स में वित्तीय सहायता एवं प्रशिक्षण के साथ स्वरोज़गार के अवसर प्रदान करना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

राष्ट्रीय

मराठी भाषा गौरव दिवस


मराठी भाषा गौरव दिवस हाल ही मे किस दिन मनाया गया?

A
21 फरवरी
B
28 फरवरी
C
27 फरवरी
D
24 फरवरी

राष्ट्रीय

महान मराठा योद्धा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे, महाराष्ट्र में किस महान मराठा योद्धा की लगभग 9.5 ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया है?

A
पेशवा बाजीराव द्वितीय
B
छत्रपति शिवाजी
C
बाजीराव प्रथम
D
छत्रपति शाहूजी महाराज

विज्ञान प्रौद्योगिकी

सुपरकंप्यूटर


सुपरकंप्यूटर के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. सुपरकंप्यूटर एक ऐसा कंप्यूटर है, जो वर्तमान में कंप्यूटर की उच्चतम परिचालन दर पर या उसके निकट प्रदर्शन करता है।
  2. आमतौर पर पेटाफ्लॉप एक सुपरकंप्यूटर की प्रसंस्करण गति का माप है और इसे प्रति सेकंड एक हज़ार ट्रिलियन फ्लोटिंग पॉइंट ऑपरेशन के रूप में व्यक्त किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

विज्ञान प्रौद्योगिकी

चंद्रयान-2


चंद्रयान-2 के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह लगभग 3,877 किलोग्राम का एक एकीकृत 3-इन-1 अंतरिक्षयान है, जिसमें चंद्रमा का एक ऑर्बिटर 'विक्रम' (विक्रम साराभाई के नाम से प्रेरित), लैंडर और प्रज्ञान (Wsdon) नामक रोवर शामिल है, साथ ही इसके तीनों घटकों को चंद्रमा का अध्ययन करने के लिये वैज्ञानिक उपकरणों से सुसज्जित किया गया है।
  2. इसमें एक ऑर्बिटर, जिसके लैंडर का नाम प्रज्ञान था तथा चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र का पता लगाने के लियेविक्रम नामक रोवर शामिल था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

विज्ञान प्रौद्योगिकी

​अंतरिक्षयान उद्देश्य


निम्नलिखित में से कौन-सा/से युग्म सही है/हैं?

अंतरिक्षयान - उद्देश्य

  1. कैसिनी-ह्यूजेंस - शुक्र की परिक्रमा करना और डेटा को पृथ्वी तक पहुँचाना
  2. मैसेंजर - बुध का मानचित्रण और अन्वेषण
  3. वोयाजर 1 और 2 - बाहरी सौरमंडल की खोज

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:-

A
केवल 1
B
केवल 2 और 3
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3

आर्थिकी

एलआईसी


हाल ही मे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एलआईसी के आईपीओ में कितने प्रतिशत विदेशी निवेश को मंजूरी दी है?

A
15 प्रतिशत
B
20 प्रतिशत
C
10 प्रतिशत
D
12 प्रतिशत

आर्थिकी

​राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण गरीबों की आजीविका के विकल्पों में कैसे सुधार करता है?

  1. ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग और कृषि व्यवसाय केंद्र तथा बड़ी संख्या में नए विनिर्माण स्थापित करके।
  2. 'स्वयं सहायता समूहों' को मज़बूती तथा कौशल विकास प्रदान करके।
  3. बीज, उर्वरक, डीज़ल पंप-सेट की आपूर्ति करके और किसानों को सूक्ष्म सिंचाई उपकरण नि:शुल्क प्रदान करके।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:-

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
1 और 3
D
1, 2 और 3

आर्थिकी

स्टॉक एक्सचेंज और फ्यूचर्स मार्केट


भारत में स्टॉक एक्सचेंज और फ्यूचर्स मार्केट में लेन-देन पर कर है-

  1. संघ द्वारा लगाया गया
  2. राज्यों द्वारा एकत्रित

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

अंतरराष्ट्रीय

​विश्व जल दिवस


विश्व जल दिवस के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये।

  1. इस दिवस का उद्देश्य सतत् विकास लक्ष्य 6: ‘वर्ष 2030 तक सभी के लिये पानी और स्वच्छता’ के लक्ष्य का समर्थन करना है।
  2. वर्ष 2012 में ही संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव अपनाया, जिसके द्वारा प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाने की घोषणा की गई।

नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

अंतरराष्ट्रीय

​पारा पर मिनामाता कन्वेंशन


पारा पर मिनामाता कन्वेंशन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. पारा पर मिनामाता कन्वेंशन मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण को पारे तथा इसके यौगिकों के प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के लिये एक वैश्विक संधि है।
  2. वर्ष 2013 में जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में अंतर-सरकारी वार्ता समिति के पाँचवें सत्र में इस पर सहमति प्रदान की गई थी।
  3. कन्वेंशन पारा के अंतरिम भंडारण तथा इसके अपशिष्ट के निपटान व दूषित स्थलों के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को भी संबोधित करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

अंतरराष्ट्रीय

​अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस


अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. संयुक्त राष्ट्र द्वारा सभी प्रकार के वनों के महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने हेतु वर्ष 2002 में 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के रूप में घोषित किया गया।
  2. अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2022 की थीम "वन और टिकाऊ उत्पादन एवं खपत" (Forests and Sustainable Production and Consumption) है।

नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

आर्थिकी

​विंग्स इंडिया 2022


विंग्स इंडिया 2022 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह भारत की देश को विश्व के शीर्ष उड्डयन केंद्र में बदलने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
  2. इसका उद्देश्य नए व्यापार अधिग्रहण, निवेश, नीति निर्माण और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी पर ध्यान केंद्रित करते हुए तेज़ी से बदलती गतिशीलता के लिये एक अनुकूल मंच प्रदान करना है।
  3. यह उड्डयन के लिये वांछित और पुनर्गठित केंद्रित मंच प्रदान करेगा तथा 'विंग्स इंडिया 2022' पर खरीदारों, विक्रेताओं, निवेशकों और अन्य हितधारकों को जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

विज्ञान प्रौद्योगिकी

​हाइपरसोनिक मिसाइल


हाइपरसोनिक मिसाइल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. हाइपरसोनिक मिसाइल एक हथियार प्रणाली है जो 10 मैक की गति या इससे अधिक की गति से उड़ान भरती है यानी ध्वनि की गति से 10 गुना।
  2. हाइपरसोनिक मिसाइल की गतिशीलता इसे एक बैलिस्टिक मिसाइल से अलग करती है क्योंकि यह बाद में बैलिस्टिक प्रक्षेपवक्र का अनुसरण करती है।
  3. इस प्रकार बैलिस्टिक मिसाइलों के विपरीत, हाइपरसोनिक मिसाइलें बैलिस्टिक प्रक्षेपवक्र (Ballistic Trajectory) का पालन नहीं करती हैं तथा उन्हें इच्छित लक्ष्य तक ले जाया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1और 3
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

विज्ञान प्रौद्योगिकी

​आर्टेमिस मिशन


आर्टेमिस मिशन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. नासा के आर्टेमिस मिशन को चंद्र अन्वेषण की अगली पीढ़ी के रूप में जाना जाता है तथा इसका नाम greek पौराणिक कथाओं से अपोलो की जुड़वां बहन के नाम पर रखा गया है।
  2. यह जटिल मिशनों की शृंखला में पहला है जो चंद्रमा तथा मंगल पर मानव के अन्वेषण को सक्षम बनाएगा।

नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

राष्ट्रीय

​राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम


राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:-

  1. राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU) है, जिसकी स्थापना वर्ष 1975 में भारतीय फिल्म उद्योग के एकीकृत विकास को संवर्द्धित और व्यवस्थित करने तथा सिनेमा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।
  2. वर्तमान में अरविंद कुमार सिंह इसके अध्यक्ष हैं, जो कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी हैं।

नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

Submit