समसामयिकी प्रश्न - 26 January 2022

राष्ट्रीय

राज्य स्तरीय राजनीतिक दल


राज्य स्तरीय राजनीतिक दल के लिए पात्रता के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. किसी राजनीतिक दल को ‘राज्य राजनीतिक दल’ (State Political Party) के रूप में मान्यता प्राप्त करने हेतु, राज्य में हुए लोकसभा या विधानसभा के चुनावों में होने वाले मतदान के कुल वैध मतों का न्यूनतम छ: प्रतिशत हासिल करना अनिवार्य है।
  2. राजनीतिक दल के लिए, राज्य की विधानसभा के लिये होने वाले चुनावों में कुल सीटों का 3 प्रतिशत अथवा 3 सीटें, जो भी अधिक हो, हासिल होनी चाहिए।
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

राष्ट्रीय

आपराधिक न्याय प्रणाली


भारत में आपराधिक कानूनों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारत में प्रचलित आपराधिक कानून का स्रोत कई कानूनों में निहित है – भारतीय दंड संहिता, 1860, नागरिक अधिकार अधिनियम, 1955, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989।
  2. आपराधिक कानून और आपराधिक प्रक्रिया संविधान की सातवीं अनुसूची की समवर्ती सूची में सम्मिलित हैं।
  3. लॉर्ड थॉमस बबिंगटन मैकाले (Lord Thomas Babington Macaulay) को भारत में आपराधिक कानूनों के संहिताकरण का मुख्य वास्तुकार कहा जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

अंतरराष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी


अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. IAEA परमाणु क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा परमाणु सहयोग केंद्र है। इसकी स्थापना वर्ष 2007 में की गई थी।
  2. यह संगठन परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने और किसी भी सैन्य उद्देश्य के लिये परमाणु हथियारों के प्रयोग को रोकने का कार्य करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

Submit