जल दिवाली – “महिलाएं पानी के लिए, पानी महिलाओं के लिए" अभियान

  • 09 Nov 2023

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने अमृत योजना के तहत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और ओडिशा शहरी अकादमी की साझेदारी में 7-9 नवंबर, 2023 को जल दिवाली- "महिलाएं पानी के लिए, पानी महिलाओं के लिए" अभियान चलाया।

  • "महिलाएं पानी के लिए, पानी महिलाओं के लिए" अभियान का लक्ष्य देश में जल प्रणाली से महिलाओं को जोड़ना है।
  • इस अभियान के तहत महिलाओं को अपने शहरों में जल उपचार संयंत्रों का दौरा करवाने के अलावा जल उपचार प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
  • भारत में 3,000 से अधिक जल उपचार संयंत्र हैं, जिनकी निर्मित जल उपचार क्षमता 65,000 मिलियन लीटर/दिन (MLD) से अधिक और परिचालन क्षमता 55,000 MLD से अधिक है।

इस अभियान के प्रमुख क्षेत्र:

1.महिलाओं को जल उपचार संयंत्रों और जल परीक्षण सुविधाओं की कार्यप्रणाली से परिचित कराना।

2.महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्मृति चिन्हों और वस्तुओं के माध्यम से महिलाओं की समावेशिता और भागीदारी को बढ़ावा देना।

3.महिलाओं को अमृत योजना और जल बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी देना और शिक्षित करना।