दक्षिण एशिया में 347 मिलियन बच्चों के समक्ष जल की कमी का संकट

  • 15 Nov 2023

यूनाइटेड नेशन्स इंटरनेशनल चिल्ड्रेन्स इमरजेंसी फंड (UNICEF) की 13 नवंबर, 2023 को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण एशिया में 347 मिलियन बच्चे जल की कमी का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट में इस गंभीर संकट का कारण जलवायु परिवर्तन को बताया गया है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु :-

  • रिपोर्ट के अनुसार विश्व का हर 3 में से 1 बच्चा जल की कमी से जूझ रहा है।
  • विश्व के एक चौथाई से ज्यादा बच्चे दक्षिण एशिया के 8 देशों में रहते हैं, जो बाढ़ और सूखे जैसे जलवायु परिवर्तन से संबंधित आपदाओं से जूझ रहे हैं।
  • दक्षिण एशिया में 8 देश शामिल हैं- बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, भारत, नेपाल, पाकिस्तान,श्रीलंका और अफगानिस्तान।
  • विश्व में पानी की कमी से सर्वाधिक जूझने वाला क्षेत्र दक्षिण एशिया है। यहां के लगभग 55% बच्चे पानी की कमी से जूझ रहे हैं।