पनडुब्बी रोधी वॉरफ़ेयर क्राफ्ट 'अमिनी' (Amini) का जलावतरण

  • 18 Nov 2023

16 नवंबर, 2023 को तमिलनाडु के कट्टुपल्ली में भारतीय नौसेना के लिए पनडुब्बी रोधी वॉरफ़ेयर क्राफ्ट 'अमिनी' (Amini) का जलावतरण किया गया।

  • यह गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) द्वारा निर्मित 8 एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट परियोजनाओं की शृंखला में नौसेना का चौथा पनडुब्बी रोधी वॉरफ़ेयर क्राफ्ट है।
  • कोच्चि से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में स्थित लक्षद्वीप में अमिनी द्वीप के रणनीतिक समुद्री महत्व को दर्शाने के लिए इस जहाज का नाम अमिनी रखा गया है।
  • पोत में समुद्री सीमाओं में पानी के भीतर दुश्मनों की पनडुब्बियों का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने की क्षमता है।
  • 900 टन के विस्थापन वाले 77 मीटर लंबे ‘एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट’(ASW SWC) जहाजों की अधिकतम गति 25 समुद्री मील तक हो सकती है।
  • एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी श्रेणी का तीसरा जहाज 13 जून, 2023 को मेसर्स एलएंडटी, कट्टुपल्ली में लॉन्च किया गया था।