बुनियादी पशुपालन सांख्यिकी 2023

  • 27 Nov 2023

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने 26 नवंबर, 2023 को गुवाहाटी में 'बुनियादी पशुपालन सांख्यिकी 2023' (Basic Animal Husbandry Statistics 2023) नामक रिपोर्ट जारी की।

  • इसके तहत प्रदान किये गए आंकड़े पशु एकीकृत नमूना सर्वेक्षण (मार्च 2022-फरवरी 2023) पर आधारित हैं।

मुख्य बिंदु

  • दुग्ध उत्पादन: वर्ष 2022-23 के दौरान देश में कुल दुग्ध उत्पादन 230.58 मिलियन टन अनुमानित है, जिसमें पिछले 5 वर्षों में 22.81 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
    • वर्ष 2022-23 के दौरान सबसे अधिक दुग्ध उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश था, जिसकी कुल दुग्ध उत्पादन में हिस्सेदारी 15.72 प्रतिशत थी।
  • अंडा उत्पादन: देश में कुल अंडा उत्पादन 138.38 बिलियन (संख्या) होने का अनुमान है।
    • देश के कुल अंडा उत्पादन में प्रमुख योगदान आंध्र प्रदेश (20.13 प्रतिशत हिस्सेदारी) का रहा है।
  • मांस उत्पादन: वर्ष 2022-23 के दौरान देश में कुल मांस उत्पादन 9.77 मिलियन टन होने का अनुमान है, जिसमें पिछले 5 वर्षों में 20.39 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
    • कुल मांस उत्पादन में सर्वाधिक प्रमुख योगदान 12.20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ उत्तर प्रदेश का है।
  • ऊन उत्पादन: वर्ष 2022-23 के दौरान देश में कुल ऊन उत्पादन 33.61 मिलियन किलोग्राम अनुमानित है।
    • कुल ऊन उत्पादन में 47.98 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ राजस्थान का प्रमुख योगदान है। वार्षिक वृद्धि दर के संदर्भ में, सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि दर अरुणाचल प्रदेश (35.75 प्रतिशत) में दर्ज की गई है।