भारत ग्लोबल फोरम मध्य पूर्व और अफ्रीका 2023

  • 28 Nov 2023

27 नवंबर, 2023 को संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में ‘भारत ग्लोबल फोरम मध्य पूर्व एवं अफ्रीका 2023’ नामक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

  • 'अनलीशिंग एम्बिशन्स' विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में भारत, मध्य पूर्व और अफ्रीका के बीच सहयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए व्यापारिक नेताओं व नीति निर्माताओं के बीच बैठक हुई।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए COP28 से पहले जलवायु वित्त पोषण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर ठोस कार्रवाई की मांग की।
  • वित्त मंत्री ने जलवायु वित्त और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में प्रगति की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।
  • इस कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात के कृत्रिम बुद्धिमत्ता मंत्री उमर अल ओलमा ने विश्व भर की अर्थव्यवस्थाओं और समाजों पर एआई के परिवर्तनकारी प्रभाव को रेखांकित किया।