गुवाहाटी मास्‍टर्स 2023 बैडमिंटन

  • 11 Dec 2023

अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने 10 दिसंबर, 2023 को गुवाहाटी मास्टर्स 2023 बैडमिंटन टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।

  • भारतीय महिला जोड़ी ने चीनी ताइपे की सुंग शुओ-यून और यू चिएन हुई को 21-13, 21-19 से हराया।
  • अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की भारतीय जोड़ी ने वर्ष 2023 के शुरुआत में अबू धाबी मास्टर्स ख़िताब जीता था।
  • भारत की अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो ने सेमीफाइनल में नीदरलैंड की डेबोरा जिल और चेरिल सेनेन को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई थी।
  • उल्लेखनीय है कि पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों की क्वालीफाइंग रैंकिंग में गुवाहाटी मास्टर्स 2023 बैडमिंटन टूर्नामेंट के नतीजों को भी शामिल किया जाएगा।

गुवाहाटी मास्टर्स 2023 बैडमिंटन विजेताओं की सूची :-

पुरुष एकल - योहानेस सॉट मार्सेलिनो (इंडोनेशिया)
महिला एकल - ललिनरात चाइवान (थाईलैंड)
महिला युगल - अश्विनी पोनप्पा/तनीषा क्रास्टो (भारत)
मिश्रित युगल - ही योंग काई टेरी/टैन वेई हान जेसिका (सिंगापुर)