फ्रांस में तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण

  • 11 Dec 2023

10 दिसंबर, 2023 को फ्रांस के सेर्गी में तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

  • तिरुवल्लुवर दक्षिण भारत के महान संत थे। इन्हें दक्षिण भारत का कबीर भी कहा जाता है।
  • तिरुवल्लुवर ने संगम साहित्य में ‘तिरुक्कुरल’ या 'कुराल' (Tirukkural or ‘Kural') की रचना की थी। तिरुक्कुरल की तुलना विश्व के प्रमुख धर्मों की महान पुस्तकों से की गई है।
  • संत तिरुवल्लुवर का जन्म ईसा पूर्व पहली शताब्दी में हुआ था। उन्हें बुद्धिमत्ता एवं ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। उनका लेखन विश्व भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता है।
  • शैव, वैष्णव, बौद्ध और जैन सहित हर मत के लोग तिरुवल्लुवर को मानते थे।