हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) – 2023

  • 23 Dec 2023

रॉयल थाई नेवी द्वारा 19 से 22 दिसंबर, 2023 तक थाईलैंड के बैंकॉक में ‘हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) नौसेना प्रमुखों के सम्मेलन’ (COC) का 8वां संस्करण आयोजित किया गया।

  • वर्ष 2025 के अंत में आयोजित होने वाली नौसेना प्रमुखों की 9वीं संगोष्ठी का आयोजन भारत में किया जाएगा।
  • हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी की कल्पना भारतीय नौसेना द्वारा 2008 में एक ऐसे मंच के रूप में की गई थी, जो क्षेत्रीय रूप से प्रासंगिक समुद्री मुद्दों पर चर्चा के लिए एक खुला और समावेशी मंच प्रदान करे।
  • इसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को और बढ़ाना है।
  • आईओएनएस-2023 में 27 सदस्य देशों और पर्यवेक्षक देशों के नौसेना प्रमुखों एवं वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार द्वारा 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ इस कार्यक्रम में भारत का नेतृत्व किया गया।
  • मेजबान देश थाईलैंड, ने इस संगोष्ठी के दौरान हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया।
  • आईओएनएस-2023 के दौरान थाईलैंड ने अगले दो वर्षों के लिए कार्य योजना को अंतिम रूप दिया।
  • इस संगोष्ठी में सर्वप्रथम भारत द्वारा तैयार किए गए ध्वज को आईओएनएस ध्वज के रूप में अपनाया गया।
  • भारत ने आगामी वर्षों के लिए समुद्री सुरक्षा और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत पर आईओएनएस कार्य समूहों के सह-अध्यक्ष के रूप में पदभार भी संभाला।
  • संगोष्ठी में कोरिया गणराज्य की नौसेना का नवीनतम 'पर्यवेक्षक' के रूप में स्वागत किया गया।
  • इससे अब हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी की सामूहिक शक्ति या सदस्यों की संख्या बढ़कर 34 (25 सदस्य और 9 पर्यवेक्षक) हो गई है।